अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ का टीजर आउट, 70 के दशक वाले डिस्को स्वैग में दिखे बॉबी देओल

मुंबई । मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंदर’ का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनता बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। यह फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ बॉबी देओल का पहला कोलैबोरेशन है। वहीं एक्टर ने एक अलग तरह का रोल चुना है।

यह फिल्म समर नाम के एक डूबते हुए टीवी स्टार की कहानी है, जो सफलता के शिखर से गिरने के बाद यौन दुराचार के गंभीर आरोपों में घिर जाता है। इसके बाद शुरू होती है उसकी कानूनी और व्यक्तिगत उथल-पुथल की एक यात्रा। टीजर से स्पष्ट है कि फिल्म की कहानी जितनी सीधी दिख रही है, उससे कहीं अधिक उलझी हुई और गहरी है।

इस फिल्म में बॉबी का लुक और स्टाल दर्शकों का ध्यान खींचेगा। टीजर में अभिनेता 70 के दशक के डिस्को स्वैग में दिखाया गया है। मशहूर गाने ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ के नए वर्जन पर बॉबी का स्वैग फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कश्यप के निर्देशन में बॉबी को इस तरह के डार्क कॉमेडी और थ्रिलर अवतार दर्शकों को काफी पसंद आएगा। अनुराग कश्यप का क्लासिक डायरेक्शन टीजर की हर झलक में साफ नजर आता है, जो धीरे-धीरे कहानी की तीव्रता (इंटेनसिटी) को बढ़ाता है।

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म में शानदार कलाकारों की टोली है। इसमें बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे कलाकार शामिल हैं।

‘बंदर’ की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। यह जोड़ी पहले ‘पाताललोक,’,’कोहरा,” और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी कल्ट फिल्में और सीरीज दे चुकी है। निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकलवर्क्स द्वारा प्रोड्यूस्ड और जी स्टूडियोज के सहयोग से बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

मुंबई । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ समय में कई ऐसी वेब सीरीज आई हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में हाल ही में...

पुलकित और दिव्येंदु की ‘गुड़िया’ बनीं जन्नत जुबैर, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा-यही थी असली तलाश

मुंबई । बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जन्नत जुबैर रहमानी ने वेब सीरीज ग्लोरी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा...

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

admin

Read Next

‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com