बांग्लादेश: चटगांव बार एसोसिएशन चुनाव का नामांकन पत्र लेने गए अवामी लीग समर्थक वकीलों से धक्का-मुक्की

ढाका । बांग्लादेश में अवामी लीग समर्थक वकीलों के खिलाफ कार्रवाई चरम पर है। इस बीच कई ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी समर्थक वकीलों पर भी चटगांव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (सीडीबीए) चुनाव की नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है।

घटना सोमवार (4 मई) दोपहर की बताई जा रही है। मामला एसोसिएशन की बार लाइब्रेरी के प्रवेश द्वार का है। अवामी लीग से अध्यक्ष पद उम्मीदवार अब्दुर रशीद के नेतृत्व में वकीलों का एक ग्रुप “साधारण ऐनजीबी परिषद” के बैनर तले नामांकन पत्र लेने गया था।

बांग्लादेश के जाने-माने अखबार, द डेली स्टार ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि इस दौरान ग्रुप को बीएनपी समर्थक वकीलों ने रोक दिया।

बढ़ते तनाव के बीच, बार इलेक्शन कमीशन के सदस्यों ने कथित तौर पर लाइब्रेरी के दरवाजे बंद कर दिए, जिससे अवामी लीग समर्थक वकीलों ने मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

डेली स्टार ने अवामी लीग समर्थक पैनल से महासचिव पद के दावेदार फखरुद्दीन जाबेद के हवाले से कहा, “हमें नॉमिनेशन पेपर लेने की कोशिश करते समय बार लाइब्रेरी में घुसने नहीं दिया गया। उन्होंने हमें पिछले चुनाव में भी चुनाव लड़ने नहीं दिया था।”

यह बताते हुए कि अवामी लीग की गतिविधियों पर बैन है, जातीयतावादी ऐनजीबी फोरम की चटगांव यूनिट के कमरुल इस्लाम चौधरी ने कहा, “इस स्थिति में, अवामी लीग से जुड़े वकीलों के लिए चुनाव में हिस्सा लेने का न तो माहौल है और न ही मौका।”

सीडीबीए एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव 21 मई को बार एसोसिएशन ऑडिटोरियम में होने हैं।

इससे पहले, अवामी लीग समर्थक वकील 29 और 30 अप्रैल को हुए ढाका बार एसोसिएशन के 2026-2027 का चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि 3 अप्रैल और 26 फरवरी को हुए बारिशाल और मानिकगंज बार एसोसिएशन के चुनावों में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई थी, जहां अवामी लीग समर्थक वकीलों को चुनाव में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं थी।

कुमिला में अवामी लीग के समर्थक वकील गोलाम फारुक के मुताबिक, हालांकि अवामी लीग से जुड़े वकीलों ने 2 अप्रैल को हुए कुमिला बार एसोसिएशन के चुनाव में हिस्सा लिया था, लेकिन वे कैंपेन नहीं कर पाए और उन्हें कई जगहों से धमकियां मिलीं।

इस बीच, बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने 13-14 मई के चुनावों के लिए 90 उम्मीदवारों में से 42 वकीलों के नॉमिनेशन पेपर अवामी लीग से कथित लिंक का हवाला देते हुए खारिज कर दिए, जिससे इंटरनेशनल लेवल पर गुस्सा भड़क गया और ग्लोबल कम्युनिटी ने इसकी आलोचना की।

हाल ही में कानूनी प्रोफेशनल्स के खिलाफ कथित भेदभाव के पैटर्न और देश के कई जिलों में बार एसोसिएशन चुनावों में सिर्फ राजनीतिक विचारधारा के आधार पर अवामी लीग समर्थक वकीलों की उम्मीदवारी रद्द करने से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर और गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

Read Next

केरल में कांग्रेस की बढ़त पर सचिन पायलट ने जताई खुशी, पश्चिम बंगाल के नतीजों को बताया ‘चौंकाने वाला’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com