1947 में लाल किले पर फहराया तिरंगा किसने बनाया

नई दिल्ली । पूरा देश कल रविवार को आजादी की 75वीं वर्षगाँठ का जश्न मनायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल क़िले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगाँठ को अमृत महोत्सव का नाम दिया है। उन्होंने ग़ुलामी की निशानियों से ऊपर आत्म निर्भर भारत के प्रतीक के रूप में नई दिल्ली में महत्वाकांक्षी सेण्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट हाथ में लेकर नए संसद भवन के निर्माण की आधार शिला भी रख दी है।
बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा कि आजादी की पहली सुबह पर वर्ष 1947 को दिल्‍ली के लालकिले पर फहराया गया तिरंगा झंडा राजस्‍थान के दौसा में बना था।

स्वाधीनता दिवस पर देश के हर शहर और दफ्तर पर तिरंगा फहराया जाता है। इस मौके पर देशवासी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं और देश की आनबान व शान तिरगें को नमन कर आजादी के अमर शहीदों का स्मरण करते हैं।

राजस्थान के दौसा जिले के हर नागरिक को इस दिन एक अलग ही अनूभुति होती हैं क्योंकि तिरंगे का दौसा से खास जुड़ाव है।माना जाता है कि लाल किले पर जो झंडा पहली बार लहराया गया था वो दौसा के आलूदा के बुनकर चौथमल ने बनाया था।

बताते है कि आजादी के पहले तिरंगे को लहराने की तैयारी के लिए चरखा संघ के देशपाण्डे व जनरल टाड को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।इस दौरान देश के विभिन्न भागों से तीन झंडे लाए गये।एक दौसा के आलूदा गाँव से दूसरा राजस्थान के ही अलवर जिले के गोविन्दगढ़ से और तीसरा एक अन्य स्थान से लाया था।बताया जाता है कि दौसा के आलूदा के बुनकर चौथमल द्वारा बनाया गया झंडा ही पहली बार लाल किले पर लहराया गया।हालांकि इसका कोई लिखित प्रमाण नहीं है।

दौसा के बुनकरों की झण्डा बनाने की यह कारीगरी आज भी बदस्तूर जारी है।खादी समिति दौसा के प्रवक्ता का कहना है कि हालांकि आज़ादी की पहली सुबह पर दिल्ली में फहराया जाने वाला तिरंगा देश के अन्य स्थानों से भी गया था लेकिन कहा यहीं जाता हैं कि दौसा में बने तिरंगे को पहली बार आजाद हवा में लहराने का मौका मिला था। तिरंगे को लेकर दौसा का नाम तभी से जुड़ा हुआ हैं।

देश में सिर्फ तीन जगह ही तिरंगे के कपड़े का निर्माण होता हैं,इसमें महाराष्ट्र में नादेर कर्नाटका में हुबली व राजस्थान में दौसा का नाम आता हैं।दौसा खादी समिति इस कपड़े का निर्माण करती हैं। यहां से मुंबई जाने के बाद एक मात्र खादी डायर्स एण्ड प्रिटिंग में इस कपड़े से तिरंगा बनाया जाता है।

इसीप्रकार आजादी से ठीक पहले कांग्रेस अधिवेशन में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराया गया तिरंगा ध्वज भी राजस्थान के अलवर जिले के नीमराना से ताल्लुक़ रखने वाली अंजु नागर के घर मेरठ (हस्तिनापुर) में सुरक्षित रखा है। नागर के मौसेरे भाई तरुण रावल के अनुसार यह झण्डा 1946 में कांग्रेस के आखिरी अधिवेशन में मेरठ में फहराया गया था। इस तिरंगे को नागर परिवार ने आज भी सहेज का रखा है। यह 14 फिट चौड़ा और 9 फिट लंबा है।

रूसी सांस्कृतिक कलाकारों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, पूछे ये सवाल

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने मंगलवार को भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। अक्सर पीएम मोदी विदेशी दौरे पर जाते हैं...

प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय...

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने फहराया ध्वज, दी बधाई

लखनऊ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की...

अयोध्या के दीपोत्सव में रामायण के सातों अध्यायों की दिखेंगी झांकियां

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तेज गति से काम हो रहा है। पर्यटन विभाग रामायण के सातों अध्यायों (कांड) पर आधारित झांकियां...

पुराने संसद भवन पर लगाया गया ‘संविधान सदन’ नाम का नया बोर्ड

नई दिल्ली: के पुराने भवन पर 'संविधान सदन' नाम का नया बोर्ड लगा दिया गया है। संसद के विशेष सत्र के दौरान पुराने संसद भवन से कामकाज के नए भवन...

एनीमेशन धारावाहिक से आजादी की लड़ाई का इतिहास

नई दिल्ली ।आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी की लड़ाई के इतिहास को अब एनीमेशन धारावाहिक के जरिए 15 अक्टूबर से दिखाया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

राष्‍ट्रीय संग्रहालय खाली कराने को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया बर्बरता

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को राष्ट्रीय संग्रहालय को खाली करने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह "बर्बरता" है, शुद्ध और सरल है। एक्स...

पुराने किले की खुदाई में मिला ढाई हजार वर्षों का इतिहास

नई दिल्ली : राजधानी के पुराने किले की खुदाई में मौर्य काल से लेकर मुगल काल तक का छिपा हुआ ढाई हजार वर्षों का इतिहास मिला है ।संस्कृति राज्यमंत्री जी...

पुराने किले की खुदाई में मिला ढाई हजार वर्षों का इतिहास

नई दिल्ली : राजधानी के पुराने किले की खुदाई में मौर्य काल से लेकर मुगल काल तक का छिपा हुआ ढाई हजार वर्षों का इतिहास मिला है ।संस्कृति राज्यमंत्री जी...

जामिया के पूर्व छात्रों की ‘राइटिंग विद फायर’ को पीबॉडी अवार्ड, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय फीचर डॉक्यूमेंट्री

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया स्थित एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (एजेके एमसीआरसी) के पूर्व छात्र रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष की 'राइटिंग विद फायर' नामक एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने...

भाजपा की पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

नई दिल्ली : भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए खास तैयारी की है। 100वें एपिसोड का लाइव प्रसारण देशभर...

हिमंता ने असम के गमोसा के लिए जीआई टैग प्राप्त किया

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असोमिया गमोसा के लिए जियोग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (जीआई टैग) प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री को जीआई रजिस्ट्री के रजिस्ट्र्रार और पेटेंट,...

editors

Read Previous

महंगाई पर काबू पाने में नाकाम रहने पर लालू ने केंद्र की खिंचाई की

Read Next

ट्रिब्यूनल रिक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘ हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा केंद्र’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com