जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने दर्ज की जीत

जींद । हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जीत दर्ज कर ली है। विनेश फोगाट ने भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 6,015 वोटों से हरा दिया है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी को 59,065 वोट मिले हैं। जुलाना सीट से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने खुशी जाहिर की।

विनेश फोगाट ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह जुलाना के लोगों का प्रेम था। उन्होंने अपनी लड़ाई लड़ी और उसे जीता भी। लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे अगले पांच साल कायम रखूंगी। यह हर उस महिला की लड़ाई है, जिसने अकेले दम पर लड़ी है।

उन्होंने नतीजों की बात करते हुए कहा, “अभी मतगणना जारी है और जब तक सारे नतीजे घोषित नहीं हो जाएंगे, तब तक कुछ भी नहीं माना जा सकता। फिलहाल अंतिम नतीजों का इंतजार करना होगा।“

वहीं, हिसार के हांसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना ने जीत हासिल की है। विनोद भयाना ने जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस जीत का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और हांसी की जनता को देता हूं। हमारे साथ व्यापार मंडल के साथ-साथ अन्य संगठन भी जुड़े, जिसका फायदा हमें मिला और जबरदस्त जीत हासिल की। अब हांसी को जिला बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

उधर बवानीखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी कपूर सिंह ने जीत दर्ज की है। कपूर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जनता को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे यहां से जीत दिलाई है। हरियाणा के लोगों ने पहले से ही मन बना लिया था कि इस बार फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। पहले उन्होंने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवाया और अब हरियाणा में हमारी तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।

इसके अलावा भिवानी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ ने चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी जीत के बाद कहा कि मैंने बार-बार आपसे कहा था कि बाउंड्री लाइन खाली है और मैं चौथी बार जीत दर्ज करने जा रहा हूं। मुझे भिवानी विधानसभा की जनता का आशीर्वाद मिला है। मेरे लिए भिवानी में मुकाबले नाम की कोई चीज नहीं थी। हम अब चौकों को छक्के में बदल देंगे।

उन्होंने कहा कि जो भी काम पेंडिंग पड़े हैं, मैं सबसे पहले उन कामों को पूरा करूंगा और मंत्री की बात ऐसी है कि इस पर फैसला पार्टी नेतृत्व को करना होगा।

–आईएएनएस

ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

तेहरान । अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई भारत सरकार से गुहार, सुरक्षित निकासी की मांग

इस्फहान । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के शहर इस्फहान में फंसे भारतीय छात्रों के बीच भय और अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है। छात्रों ने भारत...

बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

पटना । बिहार में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तरह के...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

एमिरेट्स और एतिहाद ने दुबई एयरपोर्ट से शुरू कीं सीमित उड़ान

नई दिल्ली । यूएई के एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ने सोमवार को ऐलान किया कि वे कुछ फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू कर रही हैं। इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने यूएस-इजरायल...

उत्तरी तमिलनाडु में तीन महीने की भीषण गर्मी की चेतावनी, पश्चिमी घाट में मध्यम बारिश की संभावना

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट के जिलों में मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है, साथ ही उत्तरी तमिलनाडु में अगले तीन...

दिल्ली के तीन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली । दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने...

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव डालेगी खामेनेई की मौत, विशेषज्ञों ने जताई च‍िंता

नई दिल्ली । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या पर कूटनीतिक विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि खामेनेई की हत्या का नतीजा अमेरिका...

बिहार: होली मिलन समारोह में हंगामा, बाउंसरों ने की फायरिंग, गायक समेत कई पुलिस हिरासत में

बिहारशरीफ । बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां एक भोजपुरी गायक...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

इजरायल-ईरान संघर्ष : कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने कन्नड़ लोगों की सुरक्षा पर जताई चिंता

बेंगलुरु । इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच मध्य पूर्वी देशों में रह रहे कन्नड़ लोगों की सुरक्षा पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने...

ईरान पर हमले से बढ़ी हलचल: दुनिया बोली ‘संयम बरतें सभी पक्ष’

नई दिल्ली । ईरान पर हमले से पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। भारत में तमाम राजनीतिक दलों ने मध्य एशिया में रह रहे भारतीयों को लेकर फिक्र जाहिर...

admin

Read Previous

पीएम मोदी ने 25 साल पहले संभाली थी हरियाणा की कमान, मोदी आर्काइव ने शेयर की तस्वीर

Read Next

हरियाणा के ‘गहलोत’ और ‘पायलट’ ने डुबाई कांग्रेस की नैया, अब हुड्डा और शैलजा का क्या होगा?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com