सुवर्ण प्राशन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा आरएसएस

लखनऊ, 27 जुलाई (आईएएनएस)| बच्चों की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए वैदिक काल में अपनाए जाने वाले सुवर्ण प्राशन को अब जन-जन तक पहुंचाने का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने बीड़ा उठाया है। इसे भारतीय ज्ञान आयुर्वेद स्थापित करने की दृष्टि से देखा जा रहा है। संघ के इस अभियान को विधानसभा चुनाव के पहले घर-घर तक अपनी पैठ गहरी करने की रणनीति भी बतायी जा रही है।

संघ कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपने अनुषांगिक संगठन आरोग्य भारती को मोर्चे पर लगाया है। इसके तहत 1 से 16 साल के बच्चों को एक खास दवा एक खास नक्षत्र में दी जायेगी। इस अभियान को ‘दो बूंद इम्युनिटी’ का नाम दिया गया है।

केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरोग्य भारती के महानगर अध्यक्ष प्रोफेसर एसएन शंखवार के बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं और इसे 7 अगस्त से आधिकारिक तौर पर शुरू किया जायेगा।

शंखवार ने बताया कि आयुर्वेद में ‘सुवर्ण प्राशन’ का बहुत महžव बताया गया है और इसे एक खास नक्षत्र पुष्य नक्षत्र में देने से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत तेजी से बढ़ती है। उनका कहना है कि पूर्वांचल में जो जिले जेई से प्रभावित थे वहां बच्चों को सुवर्ण प्राशन दिया गया था और उसका बहुत अच्छे नतीजे सामने आये थे।

संघ के एक अन्य पदाघिकारी ने बताया, “यह दवा खास तौर से गुजरात से मंगवायी गयी है। दरअसल, सुवर्ण प्राशन दो शब्दों को जोड़ कर बनाया गया है स्वर्ण यानि सोना और प्राशन मतलब चटाना। उन्होंने बताया कि सुवर्ण प्रश्न में स्वर्ण भस्म के अलावा कई और तरह की आयुर्वेदिक दवाएं जैसे केशर, शंखपुष्पी, शारिबा, बलघृत, गुडुची, सरसव, शहद और गाय के घी का प्रयोग होता है। वैसे तो यह सुवर्ण प्राशन जन्म से 16 साल तक की आयु के बच्चों को हर पुष्य नक्षत्र में दिया जाता है, लेकिन इससे ज्यादा उम्र के बच्चों को भी दिया जा सकता है।”

प्रोफेसर शंखवार ने बताया, “यह अभियान 7 अगस्त से शुरू हो कर 4 जून 2022 तक चलाया जायेगा। इसमें नक्षत्र की अवधि के अनुसार समय और दिन तय किये गये हैं।

ज्ञात हो कि ज्योतिष में कुल 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है जिसमें से कुछ नक्षत्र शुभ तो कुछ अशुभ माने गए हैं। 27 नक्षत्रों में पुष्य 8 वां नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी नक्षत्र में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। जब यह नक्षत्र सप्ताह के गुरुवार और रविवार के दिन पड़ता है तो इस दिन महायोग बनता है। गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ने पर इसे गुरु-पुष्य योग और रविवार के दिन पड़ने पर रवि-पुष्य योग कहा जाता है। इन नक्षत्र के स्वामी बृहस्पतिदेव हैं।”

ज्योतिष शास्त्र के सभी 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना गया है, यद्यपि अभिजीत मुहूर्त को नारायण के चक्रसुदर्शन के समान शक्तिशाली बताया गया है फिर भी पुष्य नक्षत्र और इस दिन बनने वाले शुभ मुहूर्त का प्रभाव अन्य मुहूर्तो की तुलना में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह नक्षत्र सभी अरिष्टों का नाशक बताया गया है।

लोकसभा में अमित शाह के भाषण पर राहुल-प्रियंका बोले- हमने जो बिंदु रखे हैं, उनका जवाब नहीं दिया

नई दिल्ली । लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं,...

पंजाब में विदेशी ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत एक बड़े पैमाने पर बहुआयामी कार्रवाई में अमृतसर...

तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान

मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के प्रबंधक निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से विकसित हो रहा है और वित्तीय क्षेत्र में...

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

नई दिल्ली । लोकसभा के शीतकालीन सत्र में 'चुनाव सुधार' जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी है। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा...

महाराष्ट्र सरकार ने नकली दवाओं और खांसी की सिरप पर सख्ती बढ़ाई

नागपुर । महाराष्ट्र में नकली दवाओं और खांसी की सिरप की रोकथाम के लिए सरकार ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस जानकारी का खुलासा महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग...

तेलंगाना सरकार स्टार्टअप्स के लिए बनाएगी 1,000 करोड़ का फंड, सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा ऐलान

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को राज्य के स्टार्टअप सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाने की घोषणा की।...

गौतम अदाणी ने सत्य नडेला से की मुलाकात, एआई की अपार क्षमताओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वे माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला से मिले और उन्होंने टेक्नोलॉजी...

संजय निरुपम ने जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की कड़ी आलोचना की

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदुत्व...

उडुपी: अवैध रूप से भारत में रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

उडुपी । कर्नाटक के उडुपी में सीजेएम कोर्ट ने दस बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और जाली पहचान पत्रों के साथ रहने का दोषी ठहराया...

सीएम रेखा गुप्ता ने भलस्वा ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का किया निरीक्षण

नई दिल्‍ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भलस्वा क्षेत्र में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। वर्ष 2016 में तैयार लेकिन वर्षों से खाली पड़े इन...

सांसद सजय झा ने बताया, पीएम मोदी के लिए कितना अहम रहा है बिहार

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय झा ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता की सूची में बिहार हमेशा से ही शीर्ष पर रहा...

इंडिगो के ऑपरेशंस में आ रही स्थिरता, एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाएगी : राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि बजट एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशंस में स्थिरता आ रही है और देश की बाकी...

editors

Read Previous

बिहार में शराब पीने के आरोप में बीजेपी नेता समेत 3 गिरफ्तार

Read Next

आर्यन खान को फिरौती के लिए फंसाया गया : नवाब मलिक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com