‘सलामत रहे पियवा हमार’ हरतालिका तीज स्पेशल

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को (आज) देश के कई हिस्सों में सुहागन महिलाओं ने हरतालिका तीज का व्रत रखा है। इस व्रत को जहां, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं तो वहीं कुंवारी कन्याएं शिव जैसा वर पाने के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं शिव पार्वती के भजन कीर्तन करती हैं ।

हरतालिका तीज अविवाहित लड़कियों और विवाहित महिलाओं दोनों द्वारा मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं घर में ही मिट्टी के गौरी शंकर की मूर्ति बनती है और स्थापना करके उनकी आराधना करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत कठिन होता है और निर्जला रखा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शंकर को वर रूप में पाने के लिए यह व्रत रखा था। जो महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए ये व्रत रखना चाहती हैं उनको शंकर पार्वती के कुछ विशेष मंत्रों का जाप करती है।

भगवान शिव का मंत्र
ॐ नम: शिवाय
ॐ महेश्वराय नमः
ॐ पशुपतये नमः

हरतालिका तीज के मौके पर अधिकांश सुहागन महिलाएं चौबीस घंटे लंबा उपवास रखती है। कुछ युवतियां भी अच्छे वर की कामना के साथ ये व्रत करती हैं। इस उपवास में पूरा दिन कुछ खाया पिया नहीं जाता। इसके बाद शाम से ही पूजन की तैयारियां शुरू हो जाती है। रात में जाकर सुहागनें और युवतियां पूजा करती हैं। इस तरह पूरे चौबीस घंटे ये उपवास और पूजा पाठ चलता है।

माता पार्वती का मंत्र
ॐ पार्वत्यै नमः
ॐ उमाये नमः
या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी व्रत को करने से देवी पार्वती को शिव शंकर पति के रूप में मिले थे। हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने पहली बार रखा था। इसके बाद से हरितालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के पर्व के रूप में मनाया जाने लगा है। हरतालिका तीज का व्रत करवा चौथ से भी कठिन माना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं अन्न-जल को त्याग कर निर्जल व्रत रखती हैं।

मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए
हे गौरी शंकर अर्धांगिनी यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा माम कुरु कल्याणी कांतकांता सुदुर्लाभाम्।।

—————- इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए पाकिस्तान जा सकती है: सीएम सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस पर उसके उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने को लेकर तीखा हमला बोला। साथ ही, चुनाव से पहले विकास...

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

एनडीए के सांसदों ने ‘महिला आरक्षण’ को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली । महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए के सांसदों ने इस ऐतिहासिक पहल को देशहित में बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा...

एयरटेल ब्रॉडबैंड से नोएडा के निवासी परेशान, पैसा देने के बाद भी नहीं मिल रही सर्विस

नई दिल्ली । एयरटेल ब्रॉडबैंड नोएडा के कुछ सेक्टर्स में अपनी खराब सर्विस को लेकर चर्चा में है। यूजर्स का कहना है कि पैसे देने के बाद भी बीते एक...

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने कमाए करीब 8 लाख करोड़ रुपए

मुंबई । सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत...

ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के 'सकारात्मक' होने की...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

editors

Read Previous

प्रख्यात अर्थ शास्त्री अभिजीत सेन का निधन

Read Next

अंबेडकर विश्विद्यालय भारतीय ज्ञान परम्परा का डिजिटलअभिलेखागार बनाएगा – मनीष सिसोदिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com