अंबेडकर विश्विद्यालय भारतीय ज्ञान परम्परा का डिजिटलअभिलेखागार बनाएगा – मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली : राजधानी का अंबेडकर विश्विद्यालय देश से विलुप्त होती भारतीय ज्ञान परम्परा को संरक्षित करने के लिए डिजिटल अभिलेखागार बनाएगा।
अठारवीं और उन्नीसवीं सदी में देश मे लाखों पांडुलिपियां गायब हो गयीं और जो बची उन पर न तो देश के इतिहासकारों ने ध्यान दिया और न विदेशी इतिहासकारों ने उनका नोटिस लिया।
अंबेडकर विश्विद्यालय द्वारा कल शाम भारतीय ज्ञान परम्परा पर चुप्पियों का षड्यंत्र विषय पर आयोजित व्याख्यान का उद्घाटन दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। व्याख्यान संस्कृत के अंतरराष्ट्रीय विद्वान डॉक्टर राधा वल्लभ त्रिपाठी ने दिया।यह व्यायख्यान प्रख्यात इतिहासकार धर्मपाल की स्मृति में आयोजित किया गया।
श्री सिसोदिया ने डिजिटल अभिलेखागार की जानकारी देते हुए कहा कि अपने देश मे ज्ञान और शिक्षा की कद्र नहीं है क्योंकि राजनीति को इससे वोट नहीं मिलता।भारत की शानदार ज्ञान परम्परा रही है लेकिन कहीं हमसे चूक हुई है जिससे भारतीय ज्ञान परम्परा समाप्त हो गयी।
उन्होंने धर्मपाल को सबसे मौलिक सोच का बहुत बड़ा दार्शनिक और इतिहासकार बताते हुए देश के हर शिक्षा मंत्रियों शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े अधिकारियों को उनकी किताब पढ़ने को कहा।
उन्होंने कहा कि देश की तरक्की शिक्षा से होती है यह बात हमारे नेताओं ने आज तक समझी नहीं जिसकेकारण हम विकास नहीं कर सके।
कुलपति अनु सिंह लाठर ने कहा कि उनका विश्विद्यालय भारतीय ज्ञान की परंपरा का पोर्टल बनाएगा जिस पर सभी सामग्री डिजिटल रूप में डाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा और जीवन शैली खानपान पद्धति को पश्चिम के लोगों ने हेय दृष्टि से देखा जिसके कारण हमने अपने ज्ञान पर ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट ने 95 में जब विंडो बनाया था तो सेभारत के युवा लड़कों ने तैयार किया था जो गैर अंग्रेजी भाषी थे।
डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि आज लोगों को पता नहीं कि संस्कृत के पंडितों ने मुगल बदशाओं के बारे में लिखा और राष्ट्रीय आंदोलन में संस्कृत के कवि जेल भी गए तथा उन्होंने भी अंग्रेजों के खिलाफ लिखा।
उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा केवल वेद पुराणों ऋग्वेद तक सीमित नहीं बल्कि मध्यकाल में अनेक पंडितों ने उस दौर में अनेक ग्रंथों की रचना की और वह संस्कृत का स्वर्ण युग था।आठरहवी तथा 19 वी सदी में लाखों पांडुलिपियां विलुप्त हो गयीं और इतिहासकारों ने उनका संज्ञान नहीं लिया।
उन्होंने महामहोपाध्याय पंडित रामावतार शर्मा पंडित गोपीनाथ कविराज और धर्मपाल को बीसवीं सदी का सबसे बड़ा भारतीय विचारक बताया जिनकी आज चर्चा तक नहीं होती।
अंबेडकर विश्विद्यालय की अनुसंधान परियोजना के प्रमुख अभय कुमार दुबे ने बताया कि भारतीय ज्ञान परम्परा को बढ़ाने के लिए एक पत्रिका भी निकाली जाएगी और व्यायख्यान आयोजित किये जायेंगे।

–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

admin

Read Previous

‘सलामत रहे पियवा हमार’ हरतालिका तीज स्पेशल

Read Next

देशभर में बच्चों के लिए मध्य प्रदेश सबसे असुरक्षित राज्य, रेप के मामले में नंबर 1

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com