आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले में आवाज उठाने पर उनकी मां और परिवार पर दबाव बनाया गया था। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई टीएमसी नेताओं को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी।

बैद्यनाथ घोष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि जब आरजी कर अस्पताल में ‘अभया’ के साथ हुई घटना सामने आई थी, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उस पोस्ट के बाद एसपी दास नाम के एक व्यक्ति ने उनकी मां को फोन कर धमकी दी थी।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनकी बात पर संदेह है तो उनकी मां का फोन सीबीआई को सौंप दिया जाए और कॉल रिकॉर्ड की जांच कराई जाए।

बैद्यनाथ घोष ने दावा किया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर आई-पैक को दो ईमेल भेजे थे। उनके पास व्हाट्सऐप चैट, ईमेल और अन्य दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं। चुनाव से पहले भी उन्होंने आई-पैक को इस विषय में ईमेल किया था, और जरूरत पड़ने पर वे सभी दस्तावेज अदालत को सौंपेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय तृणमूल कांग्रेस ने ऐसा डर का माहौल बना दिया था कि लोग खुलकर अपनी बात नहीं कह पा रहे थे। अब परिस्थितियां बदल गई हैं, इसलिए लोग सामने आकर बोल रहे हैं। बैद्यनाथ घोष ने कहा कि सभी जानते हैं कि आरजी कर मामले में अभया की हत्या हुई थी। उनके साथ मारपीट की गई, दुष्कर्म किया गया और बाद में उनके शव को जला दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के माता-पिता को अपनी बेटी का शव तक देखने की अनुमति नहीं दी गई थी।

बैद्यनाथ घोष ने यह भी दावा किया कि आरजी कर घटना के बाद उनकी मां, काकोली घोष, ने विरोध दर्ज कराते हुए एक एक्स पोस्ट किया था, लेकिन आई-पैक ने उस पोस्ट को हटा दिया। उन्होंने कहा कि इसका फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए तो पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। सांसदों के सोशल मीडिया अकाउंट्स तक आई-पैक की पहुंच होती है, और इसी कारण उनकी मां का पोस्ट हटाया गया था।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर आरजी कर मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल के इस्तीफे और मेडिकल बोर्ड को बर्खास्त करने की मांग की थी, तब एसपी दास ने उनकी मां को फोन कर वह पोस्ट हटाने के लिए कहा था।

इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। बैद्यनाथ घोष ने कहा, “ममता बनर्जी ऐसी महिला हैं, जिनसे मैं किसी भी प्रकार की मदद नहीं चाहता।”

बैद्यनाथ घोष ने बताया कि उनकी लीगल टीम ने एक कानूनी ड्राफ्ट तैयार किया है, जिस पर वे हस्ताक्षर कर चुके हैं। यह कानूनी नोटिस पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद महुआ मोइत्रा, सांसद कल्याण बनर्जी, सांसद सौगत रॉय और सोनाली गुहा को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कानूनी टीम सोमवार या मंगलवार तक यह नोटिस भेज देगी।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने हाल ही में यह बयान दिया था कि उनकी पार्टी का एक सांसद पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहा है और उस सांसद ने अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए टिकट मांगा था। बैद्यनाथ घोष का आरोप है कि ममता बनर्जी के फेसबुक पोस्ट से यह संकेत मिलता है कि वह और उनकी मां ही इस बयान का निशाना थे।

बैद्यनाथ घोष ने यह भी आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा ने कहा था कि उनकी मां पिछले तीन महीने से रो रही थीं, ताकि उन्हें विधायक का टिकट मिल सके। वहीं, वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कई मीडिया संस्थानों से कहा कि टिकट न मिलने के कारण ही बैद्यनाथ घोष बागी हो गए। सोनाली गुहा ने आरोप लगाया कि उनकी मां अत्यधिक शराब पीती हैं और अपने बच्चों को भी शराब पिलाती हैं। इसके अलावा, कल्याण बनर्जी पर भी उनके और उनके भाई के बारे में कई आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया।

इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए बैद्यनाथ घोष ने कहा, “ये 100 प्रतिशत झूठी बातें हैं। मेरी लीगल टीम ने इन सभी के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम उनसे लिखित माफी की मांग करेंगे और यह भी कहेंगे कि भविष्य में इस तरह के बयान न दें। अगर 15 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगी गई तो हम कलकत्ता हाईकोर्ट में इनके खिलाफ मामला दायर करेंगे।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

Read Next

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com