एएसआई हत्या मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को दिलाई जाएगी सजा : विजय सिन्हा

पटना । बिहार के मुंगेर जिले के नंदलालपुरा गांव में पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की धारदार हथियार से वारकर हत्या मामले में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस मामले में दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि होली के पर्व पर जिस तरह से यह दुस्साहस का कार्य किया गया है, वह बिल्कुल भी माफी लायक नहीं है। सरकार इस मामले में पूरी कार्रवाई करेगी। असुर जैसी मानसिकता वाले लोगों को कुचलने के लिए एनडीए का निर्माण हुआ था। ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे। पूरी गंभीरता से सरकार काम करेगी।

उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि अपराधी जिस भाषा में समझना चाहते हों, उसी भाषा में उन्हें समझाया जाए। अब जरूरत है अपराधियों को कुचला जाए।

इधर, तीन दिन में दो पुलिस अधिकारियों की हत्या पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की हालत चौपट हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। तीन दिनों के अंदर दो पुलिस अधिकारियों की हत्या हो चुकी है। बिहार में महाजंगलराज कायम हो गया है। कानून व्यवस्था की प्रतिदिन अपराधी धज्जियां उड़ा रहे हैं। जब इस राज्य में पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं रहे तो आम लोग तो भगवान के ही भरोसे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुंगेर जिले में एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति ने तेज धार हथियार से उन पर हमला कर दिया। घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दो दिन पहले बिहार के अररिया जिले में पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में मौत हो गई थी। पुलिस टीम एक गांव में अपराधियों को पकड़ने के लिए गई थी, इसी क्रम में हुई झड़प में पुलिस अधिकारी गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

–आईएएनएस

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

असदुद्दीन ओवैसी जाति आधारित राजनीति करते हैं, संभल में आपसी सौहार्द देखने को मिला: विक्रम रंधावा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com