विधानसभा में 18 वर्ष पूर्व सर्वसम्मत प्रस्ताव के बावजूद राजस्थानी भाषा की भारी उपेक्षा

नई दिल्ली। करीब 18 वर्ष पूर्व राजस्थान विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित संकल्प पत्र प्रस्ताव के बावजूद मातृभाषा राजस्थानी की भारी उपेक्षा हो रही है और नहीं तों भारत सरकार इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर मान्यता दे रहीं है और नहीं राजस्थान सरकार नई शिक्षा नीति के अनुसार राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा को मातृभाषा में देने, राजस्थानी भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने तथा केन्द्र सरकार से इसे संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए गम्भीर दिख रही है।

राजस्थानी भाषा आंदोलन के अग्रणी और एकमात्र राजस्थानी पत्रिका ‘माणक’ के प्रधान संपादक पदम मेहता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भेंट कर उन्हें जनसंख्या के प्रमाणिक आंकड़ों के साथ एक पत्र सौंप कर बताया कि 18 वर्ष पूर्व विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बावजूद मातृभाषा राजस्थानी की भारी उपेक्षा हो रही है जबकि सात करोड़ से अधिक आबादी वाले प्रदेश में इसके बोलने वालों की जनसंख्या दो तिहाई से अधिक है। साथ ही कई देशों में बसे प्रवासी राजस्थानियों की बोलचाल की भाषा भी राजस्थानी ही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत को इस बात से भी अवगत करवाया कि राजस्थान के 130 से अधिक विधायक इस बाबत आपको पत्र लिखकर मांग कर चुके हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए इस पर तत्काल वांछित कार्रवाई की जानी चाहिए। मुलाकात के दौरान माणक के प्रबंध संपादक दीपक मेहता भी मौजूद रहे । इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ‘माणक’ पत्रिका के ताजा अंकों की प्रतियां भेंट की, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन में प्रवासियों के विशेष योगदान को रेखांकित किया गया है।

*शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला से भेंट*

मेहता ने राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला से भी भेंट कर पत्र की प्रतिलिपि सौंपते हुए वांछित कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। ‘रीट’ में राजस्थानी भाषा को सम्मिलित करने तथा नई शिक्षा नीति के अनुसार प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में देने के लिए मेहता की ओर से राजस्थान उच्च न्यायालय में दायर याचिका भी लम्बित है ।

*राजस्थानी,भोजपुरी और भुतानी के को मान्यता देने के लिए तीन चार राज्यों के सांसदों के अभियान को भी निराशा ही हाथ लगी*

उल्लेखनीय है कि राजस्थानी को संविधानिक मान्यता दिलाने के लिए नई दिल्ली के जन्तर मंतर पर कुछ वर्षों पूर्व विशाल धरना प्रदर्शन भी हुआ था। प्रदेश के सभी 25 सांसदों ने भी कई बार इस माँग को संसद में उठाया है और प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सहित अन्य ने इस पर शीघ्र निर्णय का भरोसा भी दिया। बाद में भोजपुरी और भुतानी के साथ राजस्थानी को मान्यता देने के लिए तीन चार राज्यों के सांसदों ने भी अभियान छेड़ा लेकिन अभी भी सभी को निराशा ही हाथ लगी है।

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

editors

Read Previous

गोपनीय टेस्ला मॉडल 3 कारें मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर देखी गईं

Read Next

अगर कहानी ‘वास्तव में शानदार’ है तो अदिवी शेष ओटीटी प्रोजेक्ट लेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com