मोदी जी सुनो …. फकत एक रेल दे दो

राजस्थान का बाँसवाड़ा जिला आज़ादी के 75 वर्षों के बाद भी रेल की सिटी सुनने से महरूम

आज जब देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तब राजस्थान के सुदूर दक्षिणी भाग में उदयपुर संभाग का एक जिला बाँसवाड़ा आज़ादी के 75 वर्षों के बाद भी रेल की सिटी सुनने से महरूम है। अब थक हार कर यहाँ के बाशिंदे और जन प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से अरदास करने लगे है कि “मोदी जी सुनो…. फकत एक रेल दे दो ….”

मध्य प्रदेश और गुजरात से सटा यह आदिवासी बाहुल्य ज़िला रेल की छुक-छुक सुनने के लिए तरस गया है । बहुप्रतिष्ठित रेल सुविधाओं से अभी तक वंचित इस जिले के किसी भी कोने से रेल नहीं गुजरती।यहाँ की कई पीढ़ियाँ रेल का सपना ज़हन में लिए ही इस दुनिया से विदा हो गई जिसमें तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और पश्चिम बंगाल असम और मेघालय के गवर्नर रहें हरिदेव जोशी भी शामिल है,जिन्होंने अपने गृह जिले में रेल लाने के अथक प्रयास किए।वे बताते थे कि यदि तत्कालीन रेल मंत्री एल एन मिश्र की दो जनवरी 1975 को बिहार में हुए बम विस्फोट में मृत्यु नही होती तो बाँसवाड़ा की पेंडिंग रेल परियोजना की फाइल मंज़ूर होकर जिले को कई वर्षों पहलें ही रेल मिल जाती।

कालान्तर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरिदेव जोशी के इस अधूरे सपने को पूरा करने का प्रयास किया और डूंगरपुर-रतलाम वाया बाँसवाड़ा रेल परियोजना की 2010-11 के रेल बजट में घोषणा कराई । देश में पहली बार किसी रेल परियोजना को केन्द्र और राज्य सरकार के मध्य हुए एमओयू के साथ पचास-पचास प्रतिशत भागीदारी से शुरू किया गया। गहलोत ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस महत्वाकांक्षी परियोजनाकी आधारशिला रखवा काम शुरु करवाया लेकिन दुर्भाग्य ने बाँसवाड़ा जिले का साथ नहीं छोड़ा।

आरम्भ में वायदे के अनुसार राजस्थान सरकार ने परियोजना के लिए अपनी हिस्से की राशि भी दी लेकिन बाद में प्रदेश में सरकार बदलने पर भाजपा की वसुन्धरा सरकार ने राज्य की आर्थिक स्थिति और रेल केन्द्र का विषय बता कर इसमें भागीदारी से इंकार कर दिया और अब जब गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने भी प्रदेश की ख़ास्ता माली हालत का हवाला देते हुए अपनी हिस्सेदारी देने से इंकार कर दिया है । केन्द्र से भी अब तक 200 करोड़ रु का ही बजट मिला जिसकी वजह से परियोजना का कार्य आज कई वर्षों से बंद पड़ा है जबकि थी इस परियोजना को 2017 तक पूरी हो जाना था।

बाँसवाड़ा के निकट इन्दिरा गांधी द्वारा उद्घाटित अन्तर राज्जीय माही बजाज सागर जल विधुत परियोजना के बेक वॉटर क्षेत्र में बनने वाले अणु बिजली घर से यह परियोजना और भी व्यावहारिक बन गई थी और 192 किमी लम्बाई वाली इस रेल परियोजना के लिए 175.56 हेक्टयर भूमि का अधिग्रहण सहित 185 करोड़ रु के काम भी हुए लेकिन बाद में कतिपय कारणों से अणु बिजली घर परियोजना सिरे नही चढ़ पाई और रेल परियोजना के काम भी बंद हो गए । इस परियोजना के अन्तर्गत छोटे बड़े 500 रेल्वे ब्रिज बनने है लेकिन अब तक अर्थ वर्क, पुल पुलिया आदि छोटे मोटे काम ही हो पाए है। परियोजना का काम अवरुद्ध होने से सम्बन्धित कार्यालय भी बंद हो गए है। रेल परियोजना का काम रुकने से इसका लागत व्यय वर्ष प्रति वर्ष बढ़ता ही जा रहा है। प्रारम्भ में इसकी मूल लागत 2082.74 करोड़ रु थी लेकिन वर्ष 2016-17 में यह 3450 करोड़ रु.हो गई और अब इसकी लागत 4262 करोड़ रु हो गई है।

इधर बाँसवाड़ा-डूंगरपुर के भाजपा सांसद कनकमल कटारा ने हाल ही नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर कई वर्षों से बंद पड़ी डूंगरपुर- बाँसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना का समस्त खर्चा केन्द्र सरकार द्वारा वहन करने और रेल मार्ग के काम को तत्काल पुनः शुरू कराने का आग्रह किया है ।

उन्होंने इस योजना को फिर से शुरू करने की घोषणा कर इस पिछड़े आदिवासी इलाके के लोगों के वर्षों पुराने सपने को पूरा करने की माँग रखी है।इससे पूर्व भी वे संसद और बाहर अनेक बार इस माँग को रख चुके है।

कटारा ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि जब राजस्थान सरकार इस रेल परियोजना के लिए अपनी आधी हिस्सा राशि देने से इंकार कर रही है ऐसे में केन्द्र सरकार को आगे बढ़ कर इस अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के वंचित लोगों की सुविधा के लिए परियोजना का पूरा खर्चा स्वयं वहन करने आगे आना चाहिए।कटारा की तरह राज्यसभा सांसद हर्ष वर्धन सिंह डूंगरपुर ने भी इस रेल परियोजना के समर्थन में संसद में अपनी आवाज़ बुलन्द की है। उन्होंने उदयपुर हिम्मत नगर वाया डूंगरपुर ब्रॉड गेज रेल परियोजना के कार्य को भी अतिशीघ्र पूरा कराने तथा डूंगरपुर से अहमदाबाद के मध्य ब्रॉड गेज रेल गाड़ियों का संचालन शुरू कराने की माँग भी रखी है।

उल्लेखनीय है कि डूंगरपुर-बाँसवाड़ा -रतलाम रेल लाईन बनने से राजस्थान मध्य प्रदेश और गुजरात का एक बड़ा आदिवासी अंचल जहाँ दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग पर स्थित रतलाम जंक्शन से जुड़ जायेगा वहीं दूसरी तरफ़ हिम्मत नगर-अहमदाबाद के माध्यम से मुम्बई और पूरे दक्षिणी भारत से भी जुड़ सकेगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में आने-जाने वाले इस जनजाति इलाके के लोगों तथा व्यापार, उध्योग -धंधों,अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों आदि में मदद मिलेगी ।साथ ही रोज़गार का मार्ग प्रशस्त होने के साथ इलाक़े के विकास को भी गति मिलेगी। इसके अलावा पाँचवीं से ग्यारहवीं शताब्दी की पुरातन विरासत से समृद्ध वागड़ अंचल के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस परियोजना का सामरिक दृष्टि से भी महत्व है क्योंकि भारत -पाक की सीमा से सटे जैसलमेर बाड़मेर बीकानेर श्रीगंगानगर जोधपुर आदि के मुक़ाबले यह सुरक्षित रेल मार्ग साबित हो सकेगा।

वागड़ अंचल मार्बल ग्रेनाईट सोप स्टोन आदि कई खनिज़ों से भी समृद्ध है इससे इस रेल मार्ग का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अनुसूचित क्षेत्रों के विकास के लिए संविधान में राष्ट्रपति को सीधे जिम्मेदार बताया गया है और उनके प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल को समय समय पर विकास कार्यों की समीक्षा का दायित्व सौंपा गया है।इस दृष्टि से इस आदिवासी अंचल के बाशिन्दों और जन प्रतिनिधियों का मानना है कि आज़ादी के बाद से अब तक रेल मार्ग से अनछुए बांसवाड़ा जिले के लिए यह रेल परियोजना आजादी के 75 वर्ष का सबसे बड़ा तोहफ़ा साबित हो सकती है।

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

समाजवादी नहीं परिवारवादी है अखिलेश की पार्टी – केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा

Read Next

गुरुग्राम गोलीकांड : हमलावरों के खिलाफ पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सरपंच के परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com