मीडिया , कला और मनोरंजन उद्योग के लिए “वेव्स” प्लेटफार्म लांच

नई दिल्ली ।भारतीय संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा देने और बाज़ार तलाशने के लिए देश में एक वेव्स प्लेटफार्म बनाया गया है जिसपर 75 हज़ार लोगों ने अब तक पंजीकरण कराया है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर 32 विषयों में देश की रचनात्मक प्रतिभा को अवसर मिलेगा।दूरदर्शन आज से तीन विषयों के कार्यक्रम शुरू कर रहा है जिसमें ” वाह उस्ताद” तथा “खादी ” के अलावा अन्य रचनात्मक कार्यक्रम होंगे ।
सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय संस्कृति एवम पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज यहां इस प्लेटफार्म को लांच किया।
श्री वैष्णव ने कहा कि दुनिया में भारत की सांस्कृतिक शक्ति को प्रतिष्टित करने के लिए वेव्स प्लेटफार्म स्थापित किया गया है।
देश मे अप्रैल से विश्व ऑडियो विसुअल समिट ( वेब्स ) भी होगा और एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी शुरू होगा। समारोह को प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक शेखर कपूर सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ,तथा प्रसार भारती के सीओ गौरव द्विवेदी ने भी सम्बोधित किया।

श्री वार्ष्णेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भारतीय संस्कृति का झंडा फहराया था उसके बाद पहली बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संस्कृति को विश्व में पहचान बनाई।।
उन्होंने कहा कि जिस तरह दावोस पूरी दुनिया की आर्थिक शक्ति का केंद्र है उसी तरह हमारे प्रधनमंत्री वेव्स को संस्कृति शक्ति का केंद्र बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले 31 विषय तय किये गए थे अब देश के विरासत एवम धरोहर स्थलों के बारे में फील निर्माण को भी 32 वें विषय के रूप में जोड़ा गया है।उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में जल्द ही कल्चरल हब बनेगा और संस्कृति को ऑरेंज इकॉनमी के रूप में मान्यता मिलेगी

श्री शेखावत ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री ने योगा के जरिये विश्व में भारत की पहचान दिलाई फिर आयुर्वेदको दुनिया में फैलाया अब संस्कृति के जरिये भारत की नई पहचान बनेगी।यह विविध संस्कृतियों वाला देश है और यहां प्रतिभा की कमी नहीं।

श्री सेखा वत ने कहा कि कल गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर 50 हज़ार कलाकार देश की विविध संस्कृति को एक साथ नौ मिनट के कार्यक्रम में पेश कर रहे थे।इससे आप की भारत सांस्कृतिक विविधता को उसकी शक्ति को जान सकते हैं।
श्री शेखर कपूर ने कहा कि भारत कथा कहानियों वाला देश है।प्राचीन काल से विभिन्न कथाएं कही जा रहे है।अपना देश दुनिया का सबसे बड़ा कंटेंट क्रिएटर देश है और यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं।यह एक सॉफ्ट पावर है।वेव्स प्लेटफार्म से नई प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा।

वेव्स के जरिये फ़िल्म एनिमेशन प्रसारण ओटी टी शास्त्रीय संगीत सुगम सांगीत कर्नाटक संगीत सबको जोड़ा जाएगा।

— इंडिया न्यूज स्ट्रीम

पश्चिम बंगाल : एसआईआर के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने सभी जिला मजिस्ट्रेट...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

तेजस्वी यादव की सुरक्षा हटाई नहीं, कम की गई : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाए जाने पर नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर है।...

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बाइक टैक्सी पर लगा प्रतिबंध हटाया, राज्य को शर्तें लागू करने की अनुमति दी

बेंगलुरु । कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटा दिया, जिससे संचालकों को सेवाएं फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई। अदालत...

दिल्ली: सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नु के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत, भूपेश बघेल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार के पास भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डीएससी कोयला भट्ठे में...

तमिलनाडु: डीएमडीके ने एनडीए के साथ गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

चेन्नई । देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने गुरुवार को एनडीए में पार्टी के शामिल होने की अटकल को खारिज कर दिया। उन्होंने यह स्पष्ट किया...

राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बोडकदेव-थलतेज इलाके के हाई-राइज अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स एनआरआई टावर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी...

वायु प्रदूषण रोकने के लिए कोलकाता के मेयर ने पुलिस को दिए सक्रिय रहने के निर्देश

कोलकाता । कोलकाता हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर संज्ञान लिया है, जिसके बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के सभी पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक चौकियों को एयर...

जुबीन गर्ग मौत मामला: पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर आज असम कोर्ट में सुनवाई

गुवाहाटी । असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस हाई-प्रोफाइल केस में गुरुवार को एक अहम कानूनी मोड़ आने...

बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त है : रामकृपाल यादव

नई दिल्ली । बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिल्कुल दुरुस्त बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में अब तक...

admin

Read Previous

यामी गौतम-प्रतीक गांधी स्टारर ‘धूम धाम’ का ट्रेलर आउट, दिखा एक्शन-कॉमेडी का मिश्रण

Read Next

गाजावासियों की घर वापसी एक ‘जीत’, इजरायल फिर नाकाम : हमास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com