नेपाल की राजनीति में नया ‘चार्म’ बने बालेन, कहा- जेन जी के योगदान और बलिदान ने देश को बदल दिया

नई दिल्ली । सुशीला कार्की ने शुक्रवार को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस बीच काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर जेन-जी के नाम एक भावुक संदेश लिखा।

काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “प्रिय जनरेशन-जी, आपके योगदान और बलिदान ने देश को बदल दिया है। वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि। आपका योगदान अमूल्य है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और कर्तव्यबोध की ओर सदैव प्रेरित करता रहेगा। आपके प्रति अपार सम्मान है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

बालेन शाह एक ऐसे शख्स हैं, जो किसी सियासी पार्टी से नहीं जुड़ा, उनके पास न तो कोई संगठन और न ही कोई राजनीतिक अनुभव था। जब नेपाल में जेन-जी का आंदोलन हुआ, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने अपील करनी शुरू कर दी कि वह मेयर पद से इस्तीफा देकर नेतृत्व करें। भले ही बालेन शाह इस आंदोलन का समर्थन कर रहे थे, लेकिन सड़क पर नहीं उतरे।

बालेन अपने स्टाइल, काले चश्मे और अपने गाने के चलते भी युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। राजनीति में बहुत बड़ा चेहरा नहीं होने के बावजूद उनके भाषण लोगों को प्रेरित करते हैं। यहां तक कि उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में काम करने वाले नेपाली लोगों के बीच भी बालेन की लोकप्रियता के किस्से सुनने को मिल जाते हैं। बालेन खुद भी एक युवा हैं और जेन जी आंदोलन में उनकी आकर्षक शख्सियत ने भी उन्हें लोकप्रियता दी। बालेन शाह एक संगीत प्रेमी हैं, जिन्हें टोपियों का बेहद शौक है।

नेपाल के लोकप्रिय रैपर बालेन शाह मई 2022 में पहली बार नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर बने थे। उन्होंने नेपाली कांग्रेस की सृजना सिंह को भारी अंतर से हराया था। इस चुनाव में बालेन शाह को 61,767 वोट मिले, जबकि सृजना सिंह ने 38,341 वोट हासिल किए थे।

27 अप्रैल 1990 को काठमांडू के गैर गाउन में जन्मे बालेन ने करीब 32 साल की उम्र में इस कुर्सी को संभाला।

काठमांडू के व्हाइट हाउस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले बालेन शाह ने कर्नाटक के विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। रैपर, एक्टर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, गीतकार और कवि बालेन शाह पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे। उन्होंने साल 2022 में नेपाल के स्थानीय चुनाव से राजनीतिक सफर का आगाज किया।

बता दें कि नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के कारण देशव्यापी आंदोलन के चलते केपी शर्मा ओली सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था। इसी के साथ कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत हो गया। अधिकारियों ने दैनिक जीवन धीरे-धीरे सामान्य करने के लिए शनिवार को काठमांडू घाटी और नेपाल के अन्य हिस्सों में लागू कर्फ्यू और प्रतिबंधात्मक आदेश हटा लिए हैं।

–आईएएनएस

अरविंद केजरीवाल अर्बन आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहे हैं: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट के एक अहम फैसले ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

admin

Read Previous

पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही: 97 की मौत, 44 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Read Next

इजरायली हमलों के बाद अमेरिकी दौरे पर कतर के प्रधानमंत्री, करेंगे डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com