दिल्ली में ईडी मुख्यालय पहुंची पूर्व सांसद और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में होगी पूछताछ

नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद और बंगाली फिल्म एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े एक मामले में समन भेजा था। इस समन के बाद मिमी चक्रवर्ती सोमवार को दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।

मिमी चक्रवर्ती का नाम एक ऐसे ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जिस पर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी जैसे गंभीर आरोप हैं। ईडी को शक है कि मिमी चक्रवर्ती ने ऐप से जुड़ा प्रमोशनल कंटेंट किया है, जिससे लोगों को इसमें निवेश के लिए आकर्षित किया गया। यही वजह है कि एजेंसी अब उनके इस प्लेटफॉर्म से जुड़ाव और इससे जुड़े पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

ईडी इस पूरे मामले में सिर्फ मिमी चक्रवर्ती से ही नहीं, बल्कि कई और बड़े नामों से पूछताछ कर चुकी है और आगे भी करेगी। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को भी समन भेजा गया है। उन्हें 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। उर्वशी रौतेला भी इस ऐप के कुछ विज्ञापन और प्रमोशन में नजर आई थीं।

ईडी जानना चाहती है कि इन प्रमोशन के बदले कितनी रकम दी गई और क्या इनका इस्तेमाल लोगों को इस अवैध ऐप की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया।

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को भी इसी केस में समन भेजा गया था और अगस्त में पूछताछ की गई थी। शिखर धवन को भी इसी महीने समन किया गया है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज का नाम भी इस मामले में सामने आया था।

राणा दग्गुबाती ने साफ किया कि उनका इस तरह के किसी प्लेटफॉर्म से 2017 के बाद कोई लेना-देना नहीं रहा। प्रकाश राज ने भी माना था कि उन्होंने साल 2016 में बेटिंग ऐप का प्रचार किया था, जो उस समय कानूनी था, लेकिन अब वह इसे अपनी नैतिकता के खिलाफ मानते हैं।

यह पूरा मामला हैदराबाद के मियापुर थाने में दर्ज एक एफआईआर से शुरू हुआ था। वहां के रहने वाले एक कारोबारी फनीन्द्र शर्मा ने शिकायत दी थी कि सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स का प्रचार कर रहे हैं, जिससे लाखों लोग इसमें पैसा लगा रहे हैं और आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।

सरकार की ओर से हाल ही में बताया गया है कि वह 2022 से अब तक 1,500 से ज्यादा ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के आदेश दे चुकी है।

ईडी की यह जांच इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें बड़े-बड़े फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं, जिनकी बातों का आम लोगों पर गहरा असर पड़ता है।

–आईएएनएस

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

admin

Read Previous

विजय एंटनी की ‘नूरू सामी’ मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित, निर्देशक ने की पुष्टि

Read Next

यूपी-बिहार के अभ्यार्थियों को अब बंगाल सरकार से उम्मीद: कुणाल घोष

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com