बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में ‘नारी शक्ति फोरम’ का प्रदर्शन

नई दिल्ली । बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ समस्त हिंदू समुदाय में आक्रोश है। यहां मंडी हाउस इलाके में शुक्रवार को नारी शक्ति फोरम के बैनर तले महिलाओं ने इन हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली एक महिला ने कहा, “हिंदू एक ऐसी शक्ति है, जिसे हमें बचाकर रखना होगा। जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बढ़ रहे हैं, वह निंदनीय है। हिंदुओं के संस्कार को बचाकर रखना हम सभी का मूल कर्तव्य है, जिसका निर्वहन हम सभी कर रहे हैं। जहां कहीं भी विश्व के किसी भी कोने में हिंदुओं पर हमले बढ़ते हैं, तो हम सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो दूसरी जगहों पर हमारे हिंदू भाइयों के बीच गलत संदेश जाएगा।”

बांग्लादेश में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के 5 अगस्त को इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद हिंदुओं पर बड़े पैमाने पर हमले हुए। उनके घरों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत सरकार ने भी इन हमलों की निंदा की है और वहां की नवगठित सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बीते दिनों जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नए मुखिया मोहम्मद यूनुस ने अपना पद ग्रहण किया था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक्स पर बधाई दी थी। इसके साथ ही उनका ध्यान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की ओर आकर्षित करते हुए उनसे वहां हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की थी। मोहम्मद यूनुस ने हिंदू समुदाय से मुलाकात कर उन्हें हर प्रकार की सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया था।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में पहले नौकरियों में आरक्षण के विरोध में कुछ युवाओं ने प्रदर्शन किया था। धीरे-धीरे प्रदर्शन हिंसक होता गया और अंततः सत्ता विरोधी हो गया।

–आईएएनएस

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

admin

Read Previous

कोलकाता रेप-मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने की पूछताछ

Read Next

कोलंबो में ‘मैत्री उत्सव’ में दिखी भारत-श्रीलंका की साझा संस्कृति की झलक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com