अपने पिता को याद कर भावुक हुए सनी देओल, याद किए उनके साथ बिता

मुंबई । 65 साल का लंबा करियर बनाकर हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने के बाद अभिनेता धर्मेंद्र देओल ने 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 साल की उम्र में एक्टर ने अपने जुहू स्थिति घर पर अंतिम सांस ली।

अब उनके निधन के बाद पहली बार उनके बड़े बेटे सनी देओल ने भावुक होकर अपने पिता को याद किया है।

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे अपने पिता के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में सनी पूछते हैं कि पापा कैसा चल रहा है, इस पर अभिनेता कहते हैं, “बेटा, बहुत अच्छा लग रहा है, प्रकृति का प्यारा नजारा देखने को मिल रहा है।” अभिनेता के चेहरे पर प्यारी और सुकून देने वाली स्माइल दिख रही है। एक्टर सनी ने कैप्शन में लिखा, “आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं। लव यू, पापा, मिस यू।”

सनी देओल के अलावा, उनके कजिन ब्रदर और अभिनेता अभय देओल ने भी अभिनेता को याद करते हुए प्यारा सा पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में उन यादों को ताजा किया है जब बचपन में उन्होंने ताऊजी धर्मेंद्र के साथ समय बिताया था।

उन्होंने पुरानी यादों को याद कर लिखा, “ये बात शायद 1985 या 1986 की रही होगी। मुझे तभी डांटा गया था, इसलिए मैं परेशान था। उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया, अपने पास बिठाया और कहा, ‘वहां लाइट की तरफ देखो,’ और सामने खड़े फोटोग्राफर ने हमारी तस्वीर निकाल ली। मुझे उस पल का बेसब्री से इंतजार था जब वे दोबारा मुझसे ये शब्द कहेंगे।” आज उनका जन्मदिन था।

बता दें कि 8 दिसंबर, 1935 को धर्मेंद्र देओल का जन्म पंजाब राज्य के लुधियाना जिले के नसराली गांव में हुआ था। उनका जन्म जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता, केवल कृष्ण सिंह, स्कूल में टीचर थे और वे बचपन से ही बहुत सख्त स्वभाव के थे। धर्मेंद्र ने एक किस्सा शेयर कर बताया था कि वे पिता के सख्त स्वभाव की वजह से उनसे कम बात करते थे, लेकिन एक दिन वे अपने पिता के पास सोना चाहते थे।

जब यह बात अभिनेता ने अपनी मां से कही, तो उन्होंने पिता से धर्मेंद्र को अपने पास सुलाने के लिए कहा। धर्मेंद्र को लगता कि पिता के पास सोने से उनका प्यार और दुलार मिलेगा, लेकिन हुआ उल्टा। उन्होंने अभिनेता से रात के समय ही पहाड़े सुनने शुरू कर दिए। अभिनेता ने बताया कि पिता के कहने पर पहाड़े सुनाने पड़े, लेकिन उसके बाद दोबारा उनके पास सोने की इच्छा जाहिर नहीं की।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

सिंहावलोकन 2025: ऐसी फिल्में जो बड़े बजट के साथ बॉक्स ऑफिस पर रही फुस्स, बड़े एक्टर भी नहीं आए काम

Read Next

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना ने बताया शो करने का कारण, प्रणीत मोरे के बारे में कही बड़ी बात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com