संसद में सरकार से मांग, महिलाओं के घरेलू काम का हो आर्थिक मूल्यांकन, जीडीपी में करें शामिल

नई दिल्ली । महिलाओं द्वारा घर में किए जा रहे कार्यों का आर्थिक मूल्यांकन किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं इस घरेलू कार्य की गणना देश के सकल घरेलू उत्पाद में भी जानी चाहिए। यानी देश की जीडीपी में भी इसके आर्थिक मूल्यांकन को सम्मिलित किया जाना चाहिए। सोमवार को यह महत्वपूर्ण विषय संसद में उठाया गया।

संसद में कहा गया कि महिलाओं द्वारा किए जाने वाले घरेलू कार्यों का आर्थिक आधार पर मूल्यांकन होना चाहिए। राज्यसभा सांसद गीता उर्फ चंद्रप्रभा ने यह विषय सदन के समक्ष रखा। राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान उत्तर प्रदेश से भाजपा की राज्यसभा सांसद गीता उर्फ चंद्रप्रभा ने कहा कि वह देश की मातृ शक्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण विषय पर सदन का ध्यान आकर्षित करा रही हैं। यह विषय महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए अति आवश्यक है।

राज्यसभा सांसद ने सदन को बताया कि जब किसी गृहिणी (घर में रहने वाली महिला) से पूछा जाता है कि वह क्या करती हैं, तो उनका जवाब होता है कि वे कुछ नहीं करतीं, केवल घर का काम करती हैं। महिलाओं द्वारा घरों में किए जाने वाले कार्य को न तो कोई आधिकारिक दर्जा दिया जाता है और न ही इस महत्वपूर्ण कार्य का कोई आर्थिक मूल्यांकन ही किया जाता है। यह विषय सुनने में बेशक छोटा लग सकता है, लेकिन यदि हम महिलाओं द्वारा घर में किए जा रहे कार्यों का आर्थिक मूल्यांकन करें, तो यह देश की जीडीपी से लेकर महिलाओं की सामाजिक स्थिति में बड़ा बदलाव ला सकता है।

गीता उर्फ चंद्रप्रभा ने सदन को बताया कि आज देश की महिलाएं प्रतिदिन 5 से 8 घंटे घर के कार्यों में लगाती हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि महिलाएं घरेलू कार्यों में प्रतिदिन अपने बहुमूल्य 5 से 8 घंटे दे रही हैं। महिलाओं द्वारा किए जा रहे घरेलू कार्यों के आर्थिक मूल्यांकन का अभाव है क्योंकि महिलाओं के इस अथक कार्य का आर्थिक मूल्यांकन ही नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि यदि पुरुष बाहर जाकर पैसे कमाता है और परिवार के पोषण पर खर्च करता है, तो वहीं महिलाएं भी घर के कार्य के माध्यम से परिवार में योगदान देती हैं। लेकिन उनके इस योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

राज्यसभा सांसद गीता ने इस संबंध में सरकार से अनुरोध किया कि महिलाओं द्वारा किए जाने वाले इस घरेलू कार्य का आर्थिक मूल्यांकन करवाया जाना चाहिए। महिलाओं द्वारा घर में किए जाने वाले इस कार्य को आर्थिक श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। यदि महिलाओं द्वारा किए जा रहे एक घरेलू कार्य का आर्थिक मूल्यांकन कर उसे सकल घरेलू उत्पाद में शामिल किया जाए, तो इससे एक जीडीपी के आंकड़ों में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा घरों में किए जाने वाले कार्य को आधिकारिक दर्जा मिलने पर उनकी सामाजिक स्थिति में परिवर्तन आएगा।

उन्होंने सरकार से यह मांग की कि इस विषय को ध्यान में रखते हुए महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों को आधिकारिक दर्जा प्रदान करें। महिलाओं द्वारा किए जाने वाले घरेलू कार्यों का आर्थिक मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया जाता है तो इससे महिला के सशक्तीकरण को बल मिलेगा।

–आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

सिद्दारमैया को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के सीएम को जारी किया नोटिस

Read Next

राजद-कांग्रेस और सपा घुसपैठियों को वोट बैंक मानते हैं: केशव प्रसाद मौर्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com