कोलंबो में ‘मैत्री उत्सव’ में दिखी भारत-श्रीलंका की साझा संस्कृति की झलक

कोलंबो । कोलंबो के आइकॉनिक ‘इंडिपेंडेंस स्क्वायर’ पर चार दिवसीय ‘भारत श्रीलंका मैत्री उत्सव’ मनाया जा रहा है। भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य दोनों देशों की साझा संस्कृति का जश्न मनाने के साथ ही आपसी सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना है।

श्रीलंका में भारत के उच्चायोग संतोष झा और श्रीलंका के बुद्धशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विदुर विक्रमनायक ने संयुक्त रूप से गुरुवार देर रात ‘भारत-लंका मैत्री कार्निवल’ का उद्घाटन किया। यहां भारतीय उच्चायोग और उसकी सांस्कृतिक शाखा स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया।

मैत्री उत्सव में भारतीय और श्रीलंकाई शिल्पियों के हस्तशिल्प की प्रदर्शनी, दोनों देशों के विविध कलाकारों के समूहों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ओपन माइक इवनिंग शामिल है। ओपन माइक इवनिंग में विश्वविद्यालय और स्कूलों की छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को बताया, “इसके अतिरिक्त एक फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोग भारत और श्रीलंका के विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। किताबों के स्टॉल और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों तथा प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाएगा।”

हस्तशिल्प मेले में उत्तर प्रदेश के कलाकार स्टोन क्राफ्ट, दरी और गुलाबी मीनाकारी का तथा आंध्र प्रदेश के कलाकार नरसापुर क्रोशिया लेस और पेन कलमकारी का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोलंबो के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने शुक्रवार को इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर एक क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जो दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित था।

आयोजन के अगले दो दिन आर्ट और सिंगिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

इससे पहले भारतीय उच्चायोग ने कोलंबो पब्लिक लाइब्रेरी में ‘भारत कोश’ का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर दोनों देशों के बीच जीवंत सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कलात्मक आदान-प्रदान को रेखांकित किया।

‘भारत कोश’ में भारतीय लेखकों की भारत के बारे में चुनिंदा किताबों का संग्रह है। ये किताबें कलाकृतियों और सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में हैं, जिनमें भारत और श्रीलंका के ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख है।

–आईएएनएस

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली । इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके...

ताइवान का चीन पर बड़ा आरोप, वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेज रहा बीजिंग

ताइपे । ताइवान ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजिंग वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेजकर आयात प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर रहा है। ताइवान सरकार...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों...

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में ‘नारी शक्ति फोरम’ का प्रदर्शन

Read Next

गुटेरेस ने परमाणु परीक्षण पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने का किया आह्वान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com