सीएम नीतीश कुमार शारदा सिन्हा के आवास पर पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को लोकगायिका शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर के पटना आने के बाद कंकड़बाग स्थित उनके आवास पहुंचे और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

बुधवार को शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना पहुंचा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पटना स्थित आवास ले जाया गया। यहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर के यहां पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। हर कोई उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंच रहा है।

इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शारदा सिन्हा के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी , सांसद संजय झा सहित कई अन्य नेता शामिल थे।

नीतीश कुमार ने इस दौरान शारदा सिन्हा के शोकाकुल परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इससे पहले शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया। पटना हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, अश्विनी चौबे ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने एक्स पर लिखा, “बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनके पार्थिव शरीर को वायुयान से पटना लाने और सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।”

इससे पहले नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर गायिका के निधन पर शोक व्यक्त किया था

दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान शारदा सिन्हा निधन हो गया। छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन नहाय खाय के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। शारदा सिन्हा के निधन पर बिहार समेत पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

–आईएएनएस

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

एनडीए के सांसदों ने ‘महिला आरक्षण’ को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली । महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए के सांसदों ने इस ऐतिहासिक पहल को देशहित में बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा...

एयरटेल ब्रॉडबैंड से नोएडा के निवासी परेशान, पैसा देने के बाद भी नहीं मिल रही सर्विस

नई दिल्ली । एयरटेल ब्रॉडबैंड नोएडा के कुछ सेक्टर्स में अपनी खराब सर्विस को लेकर चर्चा में है। यूजर्स का कहना है कि पैसे देने के बाद भी बीते एक...

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने कमाए करीब 8 लाख करोड़ रुपए

मुंबई । सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत...

ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के 'सकारात्मक' होने की...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा है’

वॉशिंगटन । जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों...

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा : आरपी सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता का...

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

मॉस्को । ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

admin

Read Previous

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : ट्रम्प 120 इलेक्टोरल वोटों से आगे, हैरिस 99 पर

Read Next

मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत की हार्दिक बधाई: पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com