अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : ट्रम्प 120 इलेक्टोरल वोटों से आगे, हैरिस 99 पर

वाशिंगटन । पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 120 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने 99 वोट्स प्राप्त किए हैं। ये जानकारी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार है, जो रात 9 बजे (ईस्टर्न समय) पर वोटिंग समाप्त होने के बाद दी गई।

ये शुरुआती नतीजे उन राज्यों के हैं, जो परंपरागत रूप से या तो डेमोक्रेट्स या रिपब्लिकन के पक्ष में वोट देते रहे हैं। इसमें सात अहम ‘बैटलग्राउंड स्टेट्स’ शामिल नहीं हैं, जहां नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, ट्रम्प केंटकी, इंडियाना, वेस्ट वर्जीनिया, साउथ कैरोलिना, फ्लोरिडा, ओक्लाहोमा, अलबामा, टेनेसी, मिसौरी, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, वायोमिंग और लुइसियाना में जीत की ओर हैं। वहीं, हैरिस के लिए वर्मोंट, मैसाचुसेट्स, मैरीलैंड, रोड आइलैंड, कनेक्टिकट, इलिनॉय और न्यूयॉर्क में जीत का अनुमान लगाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स में से 270 से अधिक वोट की जरूरत होती है।

इस चुनाव का नतीजा मुख्य रूप से सात बैटलग्राउंड स्टेट्स – नॉर्थ कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, जॉर्जिया, एरिजोना और नेवाडा – पर निर्भर करेगा।

ये भविष्यवाणियां मतदान समाप्त होते ही आई हैं, खासकर जॉर्जिया जैसे राज्यों से, जो 2024 के राष्ट्रपति चुनाव का भविष्य तय करेंगे।

ये अनुमान इन राज्यों के इतिहास और शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं, जिनमें आगे ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

इसके अलावा, 8.2 करोड़ से अधिक अमेरिकी मतदाता पहले ही वोट डाल चुके हैं, जिसमें इन-पर्सन और पोस्टल वोटिंग शामिल है। ये संख्या 2020 के कुल 15.8 करोड़ वोट के 51 प्रतिशत से अधिक है।

हैरिस और ट्रम्प ने अपने प्रचार अभियान का अंत पेंसिल्वेनिया और मिशिगन में किया, जो दोनों ही बैटलग्राउंड स्टेट्स हैं। कुल मिलाकर, सात ऐसे बैटलग्राउंड स्टेट्स हैं, जो 2024 के व्हाइट हाउस का नतीजा तय करेंगे। इन राज्यों का वोट कभी डेमोक्रेटिक तो कभी रिपब्लिकन के पक्ष में जा सकता है, इसलिए इन्हें ‘स्विंग स्टेट्स’ भी कहा जाता है।

–आईएएनएस

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान युद्ध के नाम पर चैरिटी स्कैम, जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी गतिविधियों में फंड इस्तेमाल होने का शक

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी हमलों के बीच भारत से डोनेशन की पहल की गई। भारत के लोगों ने ईरान की मदद के लिए इंसानियत के तौर...

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रतुल देवशाह ने उठाए सवाल, कहा- फैसला जनता पर बोझ डालने जैसा

रांची । झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'शर्मनाक' फैसला बताया।...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना । पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव...

‘अगर युद्ध जारी रहा तो गंभीर दुष्प्रभाव तय’, पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करना चाहता हूं कि संकट...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

केरल चुनाव: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन मंजूर, कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नामांकन पत्र को मंगलवार को मंजूरी मिल गई, जिससे उनके चुनावी हलफनामे में...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

admin

Read Previous

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप बोले- यह जीत अमेरिका के लिए स्वर्ण युग

Read Next

सीएम नीतीश कुमार शारदा सिन्हा के आवास पर पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com