बीएचयू ने पहली बार गेहूं में आनुवंशिक प्राइमिंग का पता लगाया

नई दिल्ली:काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधकतार्ओं ने एक महत्वपूर्ण अध्ययन किया है। विभाग ने ट्राइकोडर्मा को एक प्राइमिंग एजेंट के रूप में पहचाना और पहली बार गेहूं में आनुवंशिक प्राइमिंग का पता लगाया। इस खोज को प्रतिष्ठित शोध पत्रिका (क्यू1), फ्रंटियर्स इन प्लांट साइंस (आईएफ 6.63)में प्रकाशित किया गया है।

विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. प्रशांत सिंह और उनके मार्गदर्शन में शोध कर रही छात्रा मेनका तिवारी तथा स्नातकोत्तर छात्र रजत सिंह इस नई खोज में शामिल रहे हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि प्लांट डिफेंस प्राइमिंग एक जानबूझकर, विनियमित और ऑन-डिमांड रक्षात्मक रणनीति है क्योंकि पौधे को जानबूझकर तनाव की एक छोटी खुराक के अधीन किया जाता है जो रक्षा प्रतिक्रिया को तभी चालु करता है जब पौधे पर जीवाणु द्वारा हमला किया जाता है। ‘डिफेंस प्राइमिंग’ की अवधारणा उल्लेखनीय रूप से उसी तरह है जैसे मानव रोगों के लिए टीके विकसित किए जाते हैं। इस के तहत प्रतिरक्षा प्रणाली को यह एहसास कराया जाता है कि उस पर हमला हुआ है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है। इसके परिणामस्वरूप एंटीबॉडी उत्पादन जैसे रक्षा प्रतिक्रियाएं आरंभ होती हैं। यह एक रक्षात्मक प्रवृत्ति स्थापित करता है। डॉ. सिंह के समूह ने इसे ‘हरित टीकाकरण’ का नाम दिया है। इस समूह की खोज में सबसे महत्वपूर्ण पहलु आनुवांशिक प्राइमिंग का पता लगाया जाना है, अर्थात यह क्षमता एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक भी पंहुचती है, जो कृषि उत्पादकता व गुणवत्ता के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

शोध समूह ने पहली बार गेहूं की किस्म में एक प्राइमिंग एजेंट के रूप में ट्राइकोडर्मा का इस्तेमाल किया। टीम ने बताया कि प्राइमेड बीज बाइपोलारिस सोरोकिनियाना के कारण होने वाले स्पॉट-ब्लॉच रोग से अधिक सुरक्षित थे। एक बार इसके प्रयोग के बाद, गेहूं के पौधों के जीवन भर प्राइमिंग को बनाए रखी गई और अगली पीढ़ी को भी मिली। उन्होंने इसे ‘इंटरजेनरेशनल इम्यून प्राइमिंग’ का नाम दिया है। इस अध्ययन के निष्कर्ष स्थायी खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आईजीआईपी के एक कुशल समावेश से गरीब किसान अधिक प्रतिरोधी फसल किस्मों के अपने स्वयं के बीज भंडार एकत्र कर सकेंगे, जिससे उनका खाद्य उत्पादन कीटों और बीमारी के प्रकोप के प्रति कम संवेदनशील हो जाएगा।

विश्वविद्यालय का कहना है कि फसलों को खेतों में विभिन्न प्रकार की जैविक चुनौतियों कासामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से अक्सर उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रिसर्च में जुटे छात्रों एवं प्रोफेसर के मुताबिक लगातार बढ़ती वैश्विक आबादी के वर्तमान परि²श्य में, फसल उत्पादकता को बढ़ाने और खाद्यान्न की मांग से जूझने के लिए स्थायी ²ष्टिकोण का उपयोग करके पौधों के स्वास्थ्य की रक्षा करने की तत्काल आवश्यकता है।

–आईएएनएस

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर दावे पर टली सुनवाई, हड़ताल पर हैं अधिवक्ता

अजमेर । अजमेर दरगाह परिसर में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर महाराणा प्रताप सेना की ओर से दायर याचिका पर शनिवार को अजमेर की अदालत में सुनवाई होनी...

गुजरात : कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सीएम भूपेंद्र पटेल- ‘परिवारवाद नहीं, विचारधारा से चलती है भाजपा’

अहमदाबाद । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विचारधारा...

एआई समिट हंगामा: कांग्रेस के खिलाफ बिहार में एनडीए का प्रदर्शन, संतोष सुमन बोले- रद्द हो पार्टी की मान्यता

पटना । दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'एआई समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों की ओर से टी-शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर एनडीए आक्रोशित...

केरल विधानसभा चुनाव: सीपीआई (एम) ने शुरू की उम्मीदवारों की लंबी सूची तैयार करने की प्रक्रिया

तिरुवनंतपुरम । केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पार्टी ने अपनी 17 सदस्यीय राज्य सचिवालय की बैठक...

एआई समिट हंगामा : दिल्ली की कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली । दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 'इंडिया एआई इम्पैट समिट' में विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में...

मुंबई मोनोरेल को नए रोलिंग स्टॉक और सीबीटीसी सिग्नलिंग के लिए मिली सुरक्षा मंजूरी, जल्द बहाल होंगी सेवाएं

मुंबई । मुंबई मोनोरेल के नए रोलिंग स्टॉक (ट्रेनों) और सीबीटीसी-आधारित सिग्नलिंग सिस्टम को इंडिपेंडेंट सेफ्टी असेसर (आईएसए) से सुरक्षा प्रमाणपत्र मिल गया है। यह प्रमाणपत्र ब्यूरो वेरिटास जैसी वैश्विक...

बिटकॉइन घोटाला केस: जमानत के बाद राज कुंद्रा बोले- ‘जब कुछ गलत किया ही नहीं, तो बेल मिलनी ही थी’

मुंबई । बिटकॉइन घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कोर्ट से बेल मिलने...

भारत एआई के साथ एक असाधारण रास्ता तय करने वाला है: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई

नई दिल्ली । इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल हुए। समिट में अपने संबोधन के दौरान पिचाई ने कहा कि भारत एआई के साथ...

एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन देश की इज्जत पर सीधा अटैक: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून । भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस वर्कर्स के प्रोटेस्ट पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे देश की इज्जत पर सीधा अटैक...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद : हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा, मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदलेगा टाइटल

नई दिल्ली । नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा बयान दिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को...

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी हादसे के पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की

नई दिल्ली । दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

editors

Read Previous

हैकर्स ने क्रिप्टो लेंडिंग प्लेटफॉर्म यूलर फाइनेंस से 197 मिलियन डॉलर चुराए

Read Next

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी मामले में आशीष मिश्रा को 8 हफ्ते की दी अंतरिम जमानत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com