माली में 40 आतंकवादी मारे गए : सेना

बमाको । माली में पिछले सप्ताह दो सैन्य अभियानों में 40 आतंकवादी मारे गए हैं। साथ ही सेना ने हथियार, गोला-बारूद समेत अन्य सामग्री जब्त की है।

सेना ने रविवार को एक बयान में कहा कि पहला सैन्य अभियान 24 अक्टूबर को सेगू क्षेत्र के ओन्गुएल में चलाया गया, जहां एक दुश्मन के अड्डे को नष्ट कर दिया गया, लगभग 30 आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसके अलावा हथियार, गोला-बारूद और 24 बाइकें जब्त की गईं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 25 अक्टूबर को दूसरे सैन्य अभियान में ‘लगभग 10 आतंकवादी मारे गए थे। पिकअप ट्रकों और बाइकों सहित विभिन्न उपकरण बरामद किए गए थे।”

माली 2012 से एक जटिल संकट से जूझ रहा है, जिसमें अलगाववादी और जिहादी विद्रोह के साथ-साथ अंतर-सामुदायिक हिंसा भी शामिल है, जिसके कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

बता दें कि इसी साल जुलाई में पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के डेम्बो गांव में सशस्त्र आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए थे। एक स्थानीय अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया था, “इन निर्दोष लोगों को हथियारबंद लोगों ने मार डाला। उन्होंने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया।”

उन्होंने कहा था, “यह एक और नरसंहार है, जो हमारे दुख को और गहरा करता है तथा इस भावना को मजबूत करता है कि हमारी आबादी इन सशस्त्र आतंकवादी समूहों से लगातार खतरे में है।”

बता दें कि पिछले साल सितंबर में माली में हुए एक के बाद एक दो आतंकवादी हमले में कम से कम 49 नागरिक और 15 सैनिक मारे गए थे। पहला हमला आतंकियों ने नाइजर नदी पर ‘टिम्बकटू’ नाव पर किया था और दूसरा हमला बंबा के मालियन सशस्त्र बल (एफएएमए) के एक सैन्य ठिकाने पर किया था।

–आईएएनएस

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

जोगी रमेश पर सीएम चंद्रबाबू नायडू और लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज

अमरावती । आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता जोगी रमेश के खिलाफ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं एचआरडी मंत्री...

आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

केंद्रीय बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण की निरंतरता वाला है : मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर । केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी...

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन छात्र एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना से कूच...

पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी आदित्य सूद सहित तीन को मिली नियमित जमानत

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने पुणे के बहुचर्चित पोर्श कार दुर्घटना मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी आदित्य अविनाश सूद को नियमित जमानत दे दी...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिन लंबा बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

आम बजट युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद भवन में बजट पेश किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम बजट 2026-27 को एक लोक-कल्याणकारी और...

एमएसएमई के लिए भारत सरकार का बजट बहुत अच्छा: जीतन राम मांझी

नई दिल्ली । केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि एमएसएमई के माध्यम से भारत की आर्थिक...

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले पंजाब डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

जालंधर । पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जालंधर दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'...

admin

Read Previous

हरियाणा के कारण प्रदूषित हो रहा दिल्ली का हवा-पानी : विनय मिश्रा

Read Next

भारतीय नौसेना का आईएनएस तलवार पहुंचा फ्रांस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com