हरियाणा के कारण प्रदूषित हो रहा दिल्ली का हवा-पानी : विनय मिश्रा

नई दिल्ली । ‘आप’ विधायक विनय मिश्रा ने सोमवार को औपचारिक रूप से दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद संभाल लिया।उन्होंने अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्लीवासियों को स्वच्छ और मुफ्त पानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

विनय मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने अपनी गंदी राजनीति के चलते दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को एक साल से अपंग बना दिया था, पानी की सप्लाई और सीवर की सफाई के काम ठप थे। केजरीवाल के दिशा-निर्देश में जल बोर्ड फिर पटरी पर लौटेगा।

उन्होंने कहा, “हम दिल्लीवासियों की पानी और सीवर की समस्या को जल्द हल कर देंगे। छठ पूजा हमारे लिए एक बहुत बड़ा आयोजन है। आप सरकार हर साल की तरह इस बार भी यमुना नदी पर छठ पूजा के अच्छे इंतजाम करेगी। हरियाणा में जलने वाली पराली और वहां से यमुना में छोड़े जाने वाले औद्योगिक कचरे की वजह से दिल्ली में वायु और जल प्रदूषण हो रहा है। मैंने मुख्यमंत्री आतिशी से अपील की है कि वह हरियाणा सरकार से बात करके वहां से आ रहे औद्योगिक कचरे को रुकवाएं ताकि हम दिल्ली वालों को साफ पानी मिल सके।”

विनय मिश्रा ने कहा कि दिल्ली पिछले एक साल से चुनौतियों का सामना कर रही है। सबसे पहले इन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को गिरफ्तार करवाया और फिर अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार करवाया ताकि दिल्ली के विकास कार्यों को रोका जा सके। पिछले एक साल से इन्होंने हर विभाग के काम में अड़चन डाली है – चाहे वह विधवा पेंशन हो, डॉक्टरों की तनख्वाह हो, मोहल्ला क्लीनिक में टेस्ट हो, दवाएं हों, अस्पतालों में डाटा एंट्री ऑपरेटर्स की नौकरी हो या बस मार्शल की नियुक्ति। इन्होंने सबको बर्खास्त करके काम रोकने की पूरी कोशिश की है। दिल्ली जल बोर्ड को भी इन्होंने पिछले एक साल से अपंग कर दिया था। न तो पानी की सप्लाई सही से करने दे रहे हैं और न सीवर की सफाई होने दे रहे हैं। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल बाहर आ गए हैं और उनके आने के बाद दिल्ली में युद्ध स्तर पर काम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत की जा रही है। सीवर और पानी की समस्याओं को सरकार जल्द ही हल कर देगी। हरियाणा में पराली जलाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है। अरविंद केजरीवाल से नफरत करते-करते भाजपा अब दिल्ली के लोगों से भी नफरत करने लग गई है। पराली के धुएं के बाद अब हरियाणा से आने वाले औद्योगिक कचरे की वजह से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। हर साल 12 से लेकर 31 अक्टूबर तक मेंटेनेंस की वजह से गंग नहर बंद रहती है, जिसके कारण हमें वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में यमुना से पानी लेना पड़ता है। लेकिन अमोनिया का स्तर अधिक होने की वजह से हमारे प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। रविवार को मैंने सोनिया डब्ल्यूटीपी का दौरा भी किया था, जिसमें हमने पाया कि अमोनिया का स्तर 0.9 पीपीएम था, जो बहुत खतरनाक है।

उन्होंने दावा किया कि यमुना में झाग वाली तस्वीरें हरियाणा की तरफ की थी। भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष ने जब यमुना में डुबकी लगाई, तब कोई झाग नहीं दिखा। ये लोग केवल प्रोपेगेंडा फैलाते हैं। दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। छठ पूजा हमारे लिए एक बहुत बड़ा आयोजन है और सरकारी स्तर पर हर घाट पर टेंट, साउंड समेत सारी व्यवस्थाएं की जाती हैं। यमुना घाट पर भी छठ पूजा के लिए बेहतर इंतजाम कराए जाएंगे।आनंद विहार में आने वाली डीजल बसों से भी प्रदूषण हो रहा है। अगर हरियाणा और बाकी पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं को कम किया जाए, तो दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। जब से भाजपा केंद्र में आई है, उसने केवल काम रोके हैं। हमने प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के लिए आईटी विशेषज्ञों को रियल टाइम एसेसमेंट पर लगाया था, लेकिन इन्होंने उनकी पेमेंट तक रोक दी। केंद्र सरकार प्रदूषण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

विनय मिश्रा ने यह भी कहा कि पिछले साल अगस्त में प्रदूषण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसकी वजह से काम तेजी से हो रहे थे। लेकिन इस साल की बैठक अभी कुछ ही दिन पहले हुई है। इनकी मंशा काम करने की नहीं, बल्कि केवल काम रोकने की है। जनता देख रही है कि देश के 22 राज्यों में इनकी सरकार है, लेकिन ये कहीं भी काम नहीं कर रहे और सिर्फ दिल्ली सरकार पर दोषारोपण कर रहे हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कृत्रिम बारिश कराने की भी बात कही है। अगर केंद्र सरकार इस पर सकारात्मक रुख अपनाती है, तो हम जल्द ही दिल्ली को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में सक्षम हो पाएंगे।

–आईएएनएस

ईरान की शर्तों और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सीजफायर पर अनिश्चितता, वार्ता के नतीजे पर टिकी वैश्विक नजरें

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में युद्धविराम को लेकर अहम बातचीत करने की तैयारी में हैं। दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास, परस्पर विरोधी मांगों और संघर्ष से बाहर...

23 मार्च से अब तक जरूरतमंदों को 12 लाख से अधिक 5-किलो के एलपीजी सिलेंडर बेचे गए: केंद्र

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि 10 अप्रैल को 51.5 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही, देश भर में लगभग 1 लाख...

बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को हर महीने तीन हजार’, भाजपा की घोषणा से प्रसन्न दिखीं आधी आबादी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं...

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद...

गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-पचपदरा रिफाइनरी में देरी से विकास और रोजगार प्रभावित

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस परियोजना को संभालने के तरीके की आलोचना...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना । बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में...

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

admin

Read Previous

मुडा मामला : ईडी ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता से हासिल किए कागजात

Read Next

माली में 40 आतंकवादी मारे गए : सेना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com