एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बढ़ी कस्टडी, 1 मार्च को अगली सुनवाई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी है। इनमें से चार आरोपियों को दिल्ली और एक को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था।

पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों की चार दिनों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई है। आरोपियों को 1 मार्च को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पांच आरोपियों कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार, नरसिम्हा यादव और जितेंद्र यादव की पुलिस कस्टडी पटियाला हाउस कोर्ट ने बढ़ाई है।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के सामने आरोपियों की कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी। दिल्ली पुलिस का कहना था कि पहले 5 दिन की कस्टडी दी गई थी। उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक व्यक्ति को ट्रांजिट रिमांड दिया गया है, जिसने साजिश रची है। इन लोगों का उदय भानु और अन्य से सामना कराया जाना है।

पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ नाम के एक व्यक्ति ने टीशर्ट प्रिंट और डिजाइन की थी। उसे हिमाचल में पकड़ा गया है और उसे यहां लाने की कार्रवाई चल रही है। फिर उसका दोबारा आमना-सामना कराया जाना है। इसके लिए हमें ज्यादा दिनों की कस्टडी चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि रमेश अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर सेशन जज ने सुनवाई की। वहां उसने कहा कि उसने एक लाख टीशर्ट प्रिंट की थीं और इन्हें इंडियन यूथ कांग्रेस के नाम पर खरीदा गया था।

वहीं, बचाव पक्ष ने दिल्ली पुलिस द्वारा पांच दिनों की कस्टडी बढ़ाए जाने की मांग का विरोध किया था।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट- 2026’ के दौरान कांग्रेस के ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ की जमकर आलोचना हो रही है। कांग्रेस के नेताओं ने भी इसकी निंदा की है। भाजपा और एनडीए के सहयोगी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोल रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के नेता प्रदर्शनकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दिल्ली में एआई समिट में हुए विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में युवा कांग्रेस से जुड़े हमारे युवाओं को गिरफ्तार कर पुलिस और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। ये विरोध प्रदर्शन सोच-समझकर और राष्ट्रहित में किए गए थे, इसलिए इन्हें गंभीर अपराध नहीं माना जाना चाहिए।

–आईएएनएस

सुनील कुमार ने दी चुनौती, बोले- विधानमंडल परिसर में करा दूंगा शराब की डिलीवरी

पटना । बिहार में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के कई विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजद के विधान पार्षद सुनील...

हरियाणा सरकार से जुड़े आईडीएफसी बैंक फ्रॉड मामला: 4 आरोपियों को 7 दिन की रिमांड

चंडीगढ़ । आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में लगभग 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन चारों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में...

यूएई बैंक लोन घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, केरल में 32 लाख रुपए की अचल संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोच्चि जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए 24 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत एक...

आप सरपंच हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो और शूटर गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले...

‘अजित दादा की मौत की हो पारदर्शी जांच,’ रोहित पवार ने सीबीआई पर उठाए सवाल

मुंबई । शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को कहा कि यदि दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु की सही से जांच की गई...

केरल विधानसभा चुनाव: सीपीआई (एम) ने शुरू की उम्मीदवारों की लंबी सूची तैयार करने की प्रक्रिया

तिरुवनंतपुरम । केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पार्टी ने अपनी 17 सदस्यीय राज्य सचिवालय की बैठक...

इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, चले पत्थर और टमाटर

इंदौर । 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में हंगामे के बाद देशभर में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है। शनिवार को शहर-शहर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इसी...

एआई समिट हंगामा : दिल्ली की कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली । दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 'इंडिया एआई इम्पैट समिट' में विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में...

सूरजकुंड हादसा : मृत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा की घोषणा, राइड ऑपरेटर पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद/चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूरजकुंड हादसे के सिलसिले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही के...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, मोर्टार और आईईडी बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में भारत-म्यांमार सीमा के पास के इलाकों से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।...

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की डेडलाइन खत्म, समयसीमा को लेकर कन्फ्यूजन जारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्थिति...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया ‘अपने मित्र’ का स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com