मसूरी : स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, युवती गंभीर रूप से घायल

उत्‍तरकाशी । मसूरी-दून मार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक स्कूटी गज्जी बैंड के पास हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में एक युवती खाई में जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार दो लोग नवीन और प्रिया देहरादून की ओर आ रहे थे। नवीन उत्‍तरकाशी के हटवाड़ी मोरी और प्रिया कोटगांव, संकरी की निवासी थी। दोनों पुरोला से देहरादून की ओर आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय जब उनकी स्कूटी गज्जी बैंड के पास पहुंची तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवती संतुलन न संभाल पाने के कारण सीधा खाई में जा गिरी। खाई की गहराई ज्‍यादा होने के कारण युवती को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने खाई में उतरकर युवती को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए उसे तत्काल मसूरी उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई।

पुलिस के अनुसार, स्कूटी चालक नवीन को मामूली चोटें आई हैं और वह फिलहाल खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि स्कूटी अनियंत्रित होने का कारण ओवरस्पीड था या कुछ और। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

बर्मिंघम टेस्ट : शुभमन गिल का शतक, जडेजा का अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 608 रन का लक्ष्य

Read Next

एक मंच पर आए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे, सर्मथकों ने कहा- बाला साहेब का सपना पूरा हुआ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com