एक मंच पर आए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे, सर्मथकों ने कहा- बाला साहेब का सपना पूरा हुआ

मुंबई । महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर एक साथ आए। दोनों ने मुंबई के वर्ली सभागार में ‘मराठी एकता’ पर लोगों को संबोधित किया। दोनों के साथ आने से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है। शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने इसे बाला साहेब का सपना साकार होने जैसा बताया है।

शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि जब भाई लड़ते हैं, तो यह महाभारत जैसा लगता है, लेकिन जब दो भाई एकजुट होते हैं, तो यह रामायण जैसा लगता है। मुझे लगता है कि आज हमने यहां रामायण का एक दृश्य देखा। 20 वर्षों से मराठी लोग जो प्रेम देखना चाहते थे वह प्रेम आज दिखाई दिया है। बाला साहेब और मराठा लोगों को सपना पूरा हुआ।

दोनों भाई के साथ आने पर पार्टी अलायंस की चर्चाओं पर शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि मेरा मानना है कि जिस तरह से दोनों नेताओं ने बहुत सकारात्मकता के साथ अपने विचार व्यक्त किए हैं, उससे निश्चित रूप से उम्मीद जगी है। उन्होंने जो संकेत दिए हैं, उससे कल तक धुंधली तस्वीर आज बहुत स्पष्ट हो गई है। इससे संकेत मिलता है कि मराठी अस्मिता और गौरव के मुद्दे पर साथ आए दोनों भाई शायद मराठी राजनीतिक सत्ता के लिए भी साथ मिलकर आगे बढ़ सकते हैं।

मनसे कार्यकर्ताओं की ओर से व्यवसायी सुशील केडिया के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ पर शिवसेना (यूबीटी) नेता सुनील राउत ने कहा कि मैं मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन करता हूं। अगर कोई महाराष्ट्र में, मुंबई में रहना चाहता है, तो उसे मराठी आनी चाहिए। वह 30 साल में महाराष्ट्र में रहकर मराठी नहीं सीख पाए। अगर यहां रहना है तो मराठी बोलनी पड़ेगी।

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने पर भविष्य में गठबंधन की सुगबुगाहट पर उन्होंने कहा कि अलायंस हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब दोनों भाई एक मंच पर आए तो सभी खुश थे। महाराष्ट्र के हित के लिए दोनों को साथ आना चाहिए।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

मसूरी : स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, युवती गंभीर रूप से घायल

Read Next

सेनेगल के प्रधानमंत्री के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com