बर्मिंघम टेस्ट : शुभमन गिल का शतक, जडेजा का अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 608 रन का लक्ष्य

एजबेस्टन । इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को अंतिम सत्र में भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर मिले 180 रन की बढ़त की मदद से भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में भी शुभमन गिल ने शतक लगाया। रवींद्र जडेजा ने नाबाद अर्धशतक बनाया।

भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 64 रन से की थी। करुण नायर 26 और केएल राहुल 55 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अपने तीन विकेट 126 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे।

इसके बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। ऋषभ पंत ने 58 गेंद पर आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 65 रन की पारी खेली। पंत का विकेट 236 के स्कोर पर गिरा।

गिल ने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी की। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले गिल ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन शतक लगाया। गिल 162 गेंद में आठ छक्के और 13 चौके की मदद से 161 रन की पारी खेली।

वह पांचवें विकेट के रूप में तब आउट हुए जब भारत का स्कोर 411 रन था।

नितीश रेड्डी जल्द ही एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आए वाशिंगटन सुंदर ने सात गेंद में एक छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 12 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 118 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा ने पिछली पारी में भी 89 रन बनाए थे।

भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर समेट कर 180 रन की लीड ली थी। इसी बढ़त के आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य मिला है।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को दी बहस की चुनौती, बोले- ‘चर्चा के लिए तैयार’

Read Next

मसूरी : स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, युवती गंभीर रूप से घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com