नीतीश कुमार पर आरजेडी प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता का तंज, ‘वो डरे हुए हैं’

नई दिल्ली । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डरे और सहमे हुए हैं। उनके पास बिहार के विकास के लिए कोई प्लान नहीं है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के विकास से नीतीश कुमार का कोई लेना-देना नहीं है। इसके विपरीत, तेजस्वी प्रसाद यादव ने मात्र सत्रह महीनों में साबित कर दिया कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार, सिंचाई, जन सुनवाई और कार्रवाई पर केंद्रित उनके विकास मॉडल के कारण बिहार में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार हुए, कृषि में बदलाव हुआ और आईटी नीति, पर्यटन नीति और यहां तक कि खेल नीति भी पेश की गई।

आरजेडी प्रवक्ता ने आगे कहा कि दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं जो काफी डरे और सहमे हुए हैं। इनके पास बिहार के विकास के लिए कोई प्लान नहीं है। नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल को देखें तो हम पाएंगे कि मानव विकास सूचकांक में तेजी से वृद्धि नहीं हुई। वहीं, 1990 से 2005 तक के कार्यकाल को देखें तो मानव विकास सूचकांक में वृद्धि हुई थी। नीतीश कुमार के पास विकास का कोई प्लान नहीं है। इसीलिए, वे नीति आयोग की बैठक में नहीं गए। बिहार को विशेष राज्य दिलाने का मुद्दा इनका राजनीतिक टूल बना हुआ है।

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नीतीश कुमार को लेकर यह पहली बार नहीं है जब उन्हें आरजेडी नेताओं की ओर से डरा हुआ बताया गया हो । इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कई बार नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर प्रश्न चिन्ह लगा चुके हैं। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को थका हुआ मुख्यमंत्री तक कह दिया है।

इस बीच भाजपा-जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, बिहार चुनाव तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। एनडीए बिहार चुनाव में 225 सीटें जीतने का दावा कर रही है।

–आईएएनएस

ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

तेहरान । अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई भारत सरकार से गुहार, सुरक्षित निकासी की मांग

इस्फहान । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के शहर इस्फहान में फंसे भारतीय छात्रों के बीच भय और अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है। छात्रों ने भारत...

बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

पटना । बिहार में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तरह के...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

एमिरेट्स और एतिहाद ने दुबई एयरपोर्ट से शुरू कीं सीमित उड़ान

नई दिल्ली । यूएई के एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ने सोमवार को ऐलान किया कि वे कुछ फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू कर रही हैं। इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने यूएस-इजरायल...

उत्तरी तमिलनाडु में तीन महीने की भीषण गर्मी की चेतावनी, पश्चिमी घाट में मध्यम बारिश की संभावना

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट के जिलों में मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है, साथ ही उत्तरी तमिलनाडु में अगले तीन...

दिल्ली के तीन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली । दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने...

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव डालेगी खामेनेई की मौत, विशेषज्ञों ने जताई च‍िंता

नई दिल्ली । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या पर कूटनीतिक विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि खामेनेई की हत्या का नतीजा अमेरिका...

बिहार: होली मिलन समारोह में हंगामा, बाउंसरों ने की फायरिंग, गायक समेत कई पुलिस हिरासत में

बिहारशरीफ । बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां एक भोजपुरी गायक...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

इजरायल-ईरान संघर्ष : कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने कन्नड़ लोगों की सुरक्षा पर जताई चिंता

बेंगलुरु । इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच मध्य पूर्वी देशों में रह रहे कन्नड़ लोगों की सुरक्षा पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने...

ईरान पर हमले से बढ़ी हलचल: दुनिया बोली ‘संयम बरतें सभी पक्ष’

नई दिल्ली । ईरान पर हमले से पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। भारत में तमाम राजनीतिक दलों ने मध्य एशिया में रह रहे भारतीयों को लेकर फिक्र जाहिर...

admin

Read Previous

आईएमएफ 2025 की दूसरी छमाही में कर सकता है पाकिस्तान के लिए अगला फंडिंग रिव्यू

Read Next

सपा नेता अबू आजमी ने कहा, ‘पाकिस्तान सिर्फ नफरत में विश्वास करता है’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com