दीपावली वाले बयान पर भड़के योगेंद्र चंदोलिया, बोले-अखिलेश यादव अपनी राय अपने पास रखें

नई दिल्‍ली । समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के दीपावली पर दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी राय अपने पास रखनी चाहिए, क्योंकि दीपावली हिंदुओं का पवित्र त्योहार है। यह पटाखों, मिठाइयों और दीयों का त्योहार है।

चंदोलिया ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, ‘मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव तक देश में कितना परिवर्तन आ गया है। दीपावली के बाद जो लोग क्रिसमस मनाते हैं, वे अपने तरीके से लाइटिंग करते हैं, हमारे घरों में भी लाइटिंग होती है, लेकिन दीपावली का अपना महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत की बात कर रहे हैं। दीये और मोमबत्तियां बनाने वालों को रोजगार मिल रहा है, अयोध्या में दीप महोत्सव से यह परंपरा और सशक्त होगी। अखिलेश यादव एक विशेष समाज को अपने पक्ष में करने के लिए लोगों की भावनाओं से खेलने का काम करते हैं।’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति वास्तविक सम्मान भाजपा ने दिखाया है, जबकि कांग्रेस ने कभी उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। चंदोलिया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की मृत्यु के बाद कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। उन्हें भारत रत्न भाजपा सरकार के समय मिला, यह गर्व की बात है।

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर भी भाजपा सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सैम पित्रोदा जो भी बातें करते हैं, राहुल गांधी को उन्हें समझाना चाहिए। हिमाचल में कांग्रेस ने जीत हासिल की तो क्या वह धांधली से हुई थी? ममता बनर्जी की जीत भी धांधली से हुई क्या? सैम पित्रोदा जैसे लोग कांग्रेस को और दूर ले जा रहे हैं। ऐसे कई ‘पित्रोदा’ हैं जिनकी वजह से आज कांग्रेस का जनाधार खत्म होता जा रहा है।”

दिल्ली के प्रदूषण को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 11 साल तक सरकार चलाने वालों को बताना चाहिए कि उनके शासन में एयर क्वालिटी इंडेक्स क्या था। सात महीने के आंकड़ों से तुलना करना गलत है। सरकार प्रयास कर रही है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर दिखेगा।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

छत्तीसगढ़ : बीजापुर की उदंती एरिया कमेटी ने माओवादियों से आत्मसमर्पण की अपील की

Read Next

अमेरिका की चेतावनी के बाद हमास बोला, हमले का बहाना खोज रहा है इजरायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com