छत्तीसगढ़ : बीजापुर की उदंती एरिया कमेटी ने माओवादियों से आत्मसमर्पण की अपील की

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के उदंती एरिया कमेटी ने संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण की अपील करते हुए एक पत्र जारी किया है। उदंती एरिया कमेटी के लीडर सुनील ने पत्र में माओवादियों से हथियार त्यागकर मुख्यधारा में लौटने का आह्वान किया है, ताकि वे जनता के बीच रहकर सामाजिक संघर्ष को नए रूप में आगे बढ़ा सकें।

यह पत्र महाराष्ट्र और बस्तर क्षेत्र में हालिया बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पणों के बाद आया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान परिस्थितियां सशस्त्र संघर्ष के अनुकूल नहीं रही हैं, सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ गया है और संगठन ने क्रांति को अपेक्षित रूप से आगे नहीं बढ़ा पाया।

पत्र में लिखा है, “16 अक्टूबर को महाराष्ट्र में सोनू दादा ने 61 कामरेडों के साथ और 17 अक्टूबर को बस्तर में रूपेश दादा उर्फ सतीश दादा ने 210 कामरेडों के साथ सशस्त्र आंदोलन को विराम दिया है। परिस्थितियां अब फोर्स के दबाव में ऐसी नहीं रहीं कि क्रांति को पहले की तरह आगे बढ़ाया जा सके। इसलिए हम भी जनांदोलनों के साथ रहकर जनता की समस्याओं को हल करने की दिशा में काम करेंगे।”

पत्र में यह भी लिखा गया है कि उदंती टीम अब गरियाबंद में सशस्त्र आंदोलन को विराम देने जा रही है। उन्होंने अन्य यूनिटों (गोबरा, सीनापाली, एसडीके और सीतानदी) के माओवादियों से भी अपील की है कि वे हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा से जुड़ें।

पत्र के अंत में सुनील ने लिखा कि संगठन अब जनता के साथ रहकर जनसंघर्ष को नए रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने जनता से भी अनुरोध किया कि यह संदेश जल्द से जल्द अन्य कामरेडों तक पहुंचाया जाए।

बता दें कि तीन दिन के अंदर तकरीबन 468 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें सबसे अधिक छत्तीसगढ़ में 405, जबकि महाराष्ट्र में 61 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं।

–आईएएनएस

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

admin

Read Previous

नेशनल हेराल्ड केस : राऊज एवेन्यू कोर्ट में 29 नवंबर तक सुनवाई टली

Read Next

दीपावली वाले बयान पर भड़के योगेंद्र चंदोलिया, बोले-अखिलेश यादव अपनी राय अपने पास रखें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com