भारतीय सेना के जज्बे को सलाम, 72 घंटे में ही पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन- मिसाइल कर दिए तबाह: राजीव रंजन

पटना । ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई का जवाब भारत ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस को टारगेट कर दिया है। भारत की इस कार्रवाई पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पाकिस्तान लगातार नापाक हरकत कर रहा है और भारतीय सेना की ओर से उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। 72 घंटे के भीतर भारत ने पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट किया।

शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि मैं भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करता हूं। उन्होंने बहुत धैर्य के साथ पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकतों का ऐसा जवाब दिया है कि महज 72 घंटे के अंदर पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों, उनके सैन्य प्रतिष्ठानों और पुलिस स्टेशनों को नष्ट कर दिया है। सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों को भारत ने मार गिराया है।

उन्होंने पाकिस्तान को चेताया, ” पाकिस्तान अगर अभी भी नहीं संभला तो भारत सख्त कार्रवाई करेगा। पाकिस्तान लगातार भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है। लेकिन, हमारी वायुसेना का राफेल गुरुर है। राफेल के होने से हमारी डिफेंस में अभूतपूर्व समृद्धि आई है। भारत के एयर डिफेंस में जो उपकरण इस्तेमाल किया जा रहा है वह पाकिस्तान के किसी भी हमले को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।”

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठकें हो रही हैं। सीसीएस की बैठक हो या फिर दूसरी बैठकें। खुफिया विभाग से लगातार पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह लगातार संवाद कर रहे हैं। भारतीय सेना को खुली छूट दी गई है वह अपनी रणनीति के तहत पाकिस्तान की नापाक हरकत को मुंहतोड़ जवाब दें।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले का जवाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से दिया। भारत ने पाकिस्तान को आगाह किया था कि अगर वह इसके जवाब में कोई भी हरकत करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत की ओर पाकिस्तान से दागे गए सभी ड्रोन और मिसाइल को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया है।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

पाकिस्तान को नापाक हरकत का अंजाम भुगतना होगा : रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव

Read Next

भारतीय सैनिकों के रोने से लेकर एयरपोर्ट धमाकों तक….पीआईबी फैक्ट चेक ने कई झूठी खबरों को किया खारिज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com