पाकिस्तान को नापाक हरकत का अंजाम भुगतना होगा : रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव

वाराणसी । ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार भारत को टारगेट करते हुए हमले कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से सीमापार गोलाबारी के साथ भारतीय हवाई क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल से भी भारत पर हमले किए जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी में राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राज कुमार थापा की भी मौत हो गई है। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का अंजाम तो भुगतना ही होगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि “निःसंदेह, हमारे कई सैनिकों और नागरिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। पाकिस्तान ने बेशर्मी से नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया है और न केवल ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, बल्कि नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी भी की है। यहां तक कि मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च जैसे धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया गया है, जिसमें बच्चों के हताहत होने की खबरें हैं। पाकिस्तान के इस बेहद गैरजिम्मेदाराना व्यवहार की सजा मिलनी चाहिए। पाकिस्तान को इस दुस्साहस की कीमत चुकानी होगी। भारत इसके लिए पूरी तरह सक्षम, तैयार और दृढ़ है।

पाकिस्तान की ओर से पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान जवाब में भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर निशाना साध रहा है। संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की कार्रवाई अब अनिवार्य है। भारत की बड़ी विजय होनी चाहिए। हमें पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सारी शक्ति लगा देनी चाहिए।

भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान कोई स्टेप लेता है तो जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में हमने देखा है कि पाकिस्तान लोगों को टारगेट कर रहा है। पाकिस्तान ने भारत के ऊपर हमले बढ़ा दिए। मिसाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत को अब जवाब देना ही होगा।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

पाकिस्तान ने एक चुटकी सिंदूर की कीमत और ताकत को पहचान लिया : राशिद अल्वी

Read Next

भारतीय सेना के जज्बे को सलाम, 72 घंटे में ही पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन- मिसाइल कर दिए तबाह: राजीव रंजन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com