बिहार : जहां धधकती है चिताएं, वहां कुछ युवा जला रहे हैं शिक्षा का अलख

मुजफ्फरपुर, 2 अगस्त (आईएएनएस)| कहा जाता है कि ‘जिंदा हो तो ताकत रखो बाजुओं में लहरों के खिलाफ तैरने की, क्योंकि लहरों के साथ बहना तो लाशों का काम है।’ ऐसा ही कुछ बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन दोस्त अपने मजबूत हौसले के साथ करते दिख रहे हैं।

जिस जगह पर जाना लोग पसंद नहीं करते, वहां पर युवा सुमित अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर गरीब बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।

बात मुजफ्फरपुर शहर के सिकन्दरपुर स्थित मुक्तिधाम (श्मशान घाट) की हो रही है। इस इलाके के गरीब परिवार के बच्चे अक्सर आने वाले शवों पर से बताशा (एक प्रकार की मिठाई), फल और पैसे चुनते थे। लेकिन, आज वे ‘दो एकम दो, दो दूनी चार पढ़’ रहे हैं। यह सब मुमकिन हुआ है जिज्ञासा समाज कल्याण के संस्थापक सुमित की बदौलत।

सुमित आईएनएस को बताते हैं, “वर्ष 2017 में एक परिचित की मौत हो गई थी। शव के दाह संस्कार को लेकर वह भी मुक्तिााम आए थे। उसी समय देखा कि किस तरह बच्चे शव पर से बताशा और फल चुन रहे हैं। यह देखकर उन्हें बहुत बुरा लगा और उन्होंने इन बच्चों के लिए कुछ करने को ठान ली।”

उन्होंने बताया, “पढ़ने-लिखने और खेलने की उम्र में ये बच्चे अपने पेट के लिए मारामारी कर रहे थे। यहीं से उनके मन मे जिज्ञासा जगी की क्यों न इन्हें साक्षर बनाया जाए।”

सुमित बताते हैं कि उन्होंने योजना तो बना ली, लेकिन इन गरीब बच्चों के मां-बाप के पास इतना पैसे नहीं थे कि वे इनकी पढ़ाई पर खर्च कर सके और बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल भेजते।

सुमित बताते हैं, “मैंने इस समस्या के समाधान के लिए खुद इन बच्चों को साक्षर करने का मन बनाया और मुक्तिधाम स्थित महाकाल मंदिर के पुजारी से संपर्क किया। पुजारी सोखी लाल मंडल से जब इस संदर्भ में बातचीत की तब उन्होंने खुद ही आसपास के लोगों को बुलाया और उन्हें बच्चों की पढ़ाई के विषय में जागरूक किया। इसके बाद अभिभावक भी तैयार हो गए। ”

सुमित बताते हैं कि वहीं एक चबूतरे पर सप्ताह में तीन दिन स्कूल लगने लगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में एक-एककर कर 46 बच्चे जमा हो गए और इन्हें मुफ्त शिक्षा मिलने लगी।

सुमित ने बताया कि कि इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों अभिराज कुमार और सुमन सौरभ को भी पढ़ाने के लिए तैयार कर लिया। उन्होंने बताया कि आज बच्चों की संख्या बढ़कर आज 81 हो गयी है।

सुमित आईएएनएस से कहते हैं, “कोरोना काल में स्कूल तो नहीं लग रहा है लेकिन हम तीनों दोस्त रोज किसी न किसी छात्र के घरों में पुहंचते हैं और उनसे बातचीत करते रहते हैं। कुछ टास्क भी दे देते हैं। फिर उसकी जांच भी करते हैं।”

इस कार्य में मुज़फ्फरपुर में लोगों का साथ देखकर उत्साहित सुमित पश्चिम चंपारण में भी गरीब बस्ती में गरीब बच्चों के लिए तीन स्कूल खोल रखे हैें।

मुज़फ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद, वार्ड पार्षद रमेश केजरीवाल सहित कई समाजसेवी भी इस स्कूल को चलाने में अब सुमित की मदद कर रहे हैं। सांसद स्वयं हर साल अपनी शादी की सालगिरह यहीं पर मनाते हैं। गरीब बच्चों के बीच कपड़े और मिठाईयां भी बांटते हैं।

सुमित बताते हैं, “इस स्कूल में बच्चों को पठन-पाठन के साथ देशभक्ति की शिक्षा भी दी जाती है। स्कूल की शुरुआत राष्ट्र गान गाकर किया जाता है। बच्चों में इससे देशभक्ति का भाव भी जगता है। यहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की सीख भी दी जाती है।”

इस स्कूल से बच्चों के अभिभावक भी खुश हैं।

–आईएएनएस

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

editors

Read Previous

बिहार: लापता युवती का शव बरामद, लोगों ने किया हंगामा, परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा रहे आरोप

Read Next

राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल: नए मंत्री रविवार को शाम 4 बजे लेंगे शपथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com