कसबा गैंगरेप केस: ‘पीड़िता की पहचान उजागर करना अपराध’, कोलकाता पुलिस ने चेताया

कोलकाता । कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना से लोगों में आक्रोश है। पश्चिम बंगाल की राजधानी में सड़क पर इसका असर देखा जा चुका है। इस बीच गैंगरेप की घटना पर राजनीति भी तेज है। फिलहाल कोलकाता पुलिस ने कसबा मामले में पीड़िता की पहचान गोपनीयता बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं।

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी दी है कि पीड़ित की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोलकाता पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “संज्ञान में आया है कि कुछ लोग गोपनीय दस्तावेजों के प्रसार या अन्य तरीकों से कस्बा मामले में पीड़ित की पहचान का खुलासा करने की कोशिश कर रहे हैं। ये कानून का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे कृत्यों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता को सलाह दी जाती है कि वो ऐसी कोई भी जानकारी साझा न करें जिससे पीड़ित की पहचान उजागर हो सके। पीड़ितों की गरिमा और गोपनीयता का सम्मान करना एक कानूनी दायित्व और नैतिक अनिवार्यता है।”

कोलकाता के लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने 3 छात्रों पर गैंगरेप करने के आरोप लगाए हैं। इसमें एक मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी की छात्र इकाई का सदस्य बताया जाता है। हालांकि कोलकाता पुलिस इस गैंगरेप केस में 3 आरोपी छात्रों और कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात रहे सिक्योरिटी गार्ड को भी गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल कोलकाता गैंगरेप केस के आरोपियों मोनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित की पुलिस रिमांड मंगलवार को पूरी हो रही है। तीनों को एक जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

इस मामले पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक पोस्ट में लिखा, “प्रियंका और राहुल गांधी को महिलाओं की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है। उनके लिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ एक खोखला नारा है।”

–आईएएनएस

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

यूएन प्रमुख ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए ‘गंभीर क्षण’ बताया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली संधि ‘न्यू स्टार्ट’ की अवधि...

‘अबोध बालक’ बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘ज्ञान की कोई सीमा नहीं, अज्ञान की कोई उम्र नहीं होती’

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने नेता सदन जेपी नड्डा के उस बयान पर अपनी बात रखी, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने...

डीएमके मंत्री के उत्तर भारतीयों पर बयान को लेकर चिराग पासवान बोले- बस, सुर्खियों के लिए है…

नई दिल्ली । डीएमके मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम के उत्तर भारतीयों को लेकर दिए गए बयान पर देश की राजनीति गरमा गई है। इस बयान की सत्तापक्ष और विपक्ष के कई...

सबरीमाला गोल्ड केस : केरल विधानसभा में फिर हंगामा, विपक्ष ने कहा- सरकार मामले को कमजोर कर रही

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। वजह रही सबरीमाला सोने की कथित चोरी मामले की जांच को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के...

सिख कभी गद्दार नहीं हो सकते, गद्दार तो गांधी परिवार है : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को संसद के मकर द्वार पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू...

सुप्रीम कोर्ट ने हयात रीजेंसी होटल नीलामी मामले में दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल, सरकार-बैंकों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हयात रीजेंसी होटल की नीलामी मामले पर सुनवाई की। यह मामला गैर-सरकारी संगठन इंफ्रास्ट्रक्चर वॉचडॉग द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर आधारित है।...

एनडीए ने बिहार बजट से लोगों को धोखा दिया: अख्तरुल ईमान

पटना । बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बिहार की डबल इंजन सरकार का दावा है कि इस...

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

जोगी रमेश पर सीएम चंद्रबाबू नायडू और लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज

अमरावती । आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता जोगी रमेश के खिलाफ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं एचआरडी मंत्री...

आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

admin

Read Previous

‘आरएसएस से बैन हटाना गलती थी’, कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने अपने बयान पर तोड़ी चुप्पी

Read Next

राम कदम ने नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना, कहा- ‘क्या भारत से बढ़कर हैं उनका पाकिस्तान प्रेम?’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com