दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर पर्यावरण की अनदेखी का लगाया आरोप

नई दिल्ली । दिल्ली में वन महोत्सव 2025 के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन दिल्ली के पर्यावरण के लिए एक नया अध्याय जोड़ रहा है। पिछली सरकारों ने इन कार्यक्रमों में कभी हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कभी दिल्ली के पर्यावरण की चिंता नहीं की और न ही पौधारोपण पर ध्यान दिया।

सीएम गुप्ता ने कहा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली सरकार 2025 का वन महोत्सव कार्यक्रम चला रही है। इसमें दिल्ली के हर एक निवासी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे। हर एक व्यक्ति समाज को दिशा देता है, उसकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, और हर एक व्यक्ति पेड़ लगाए।

गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पेड़ न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिल्ली को हरा-भरा बनाएं।”

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस अवसर पर दिल्ली सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव 2025 दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। दिल्ली वन महोत्सव 2025 दिल्ली के लिए एक नया मील का पत्थर है। जब पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ से अभियान शुरू किया था, तब दिल्ली के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे अस्वीकार कर दिया था, क्योंकि इस अभियान को पीएम मोदी ने शुरू किया था। इससे दिल्ली को बहुत नुकसान हुआ। इसकी भरपाई दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता कर रही हैं। दिल्ली का विकास तभी होगा, जब दिल्ली हरी-भरी होगी। जब दिल्ली के लोग स्वच्छ हवा में सांस ले सकेंगे। आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। इस दिन से दिल्ली में 70 लाख पेड़ लगाने की शुरुआत हो रही है। इसमें दिल्ली का हर व्यक्ति हिस्सा लेगा।”

उन्होंने कहा कि 200 और 300 साल पुराने पेड़ों की प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया। यह पहल दिल्लीवासियों को प्रकृति और पेड़ों से जोड़ेगी। दिल्ली सरकार ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों को शामिल करने की योजना बनाई है। यह कदम दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

–आईएएनएस

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिन लंबा बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

आम बजट युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद भवन में बजट पेश किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम बजट 2026-27 को एक लोक-कल्याणकारी और...

एमएसएमई के लिए भारत सरकार का बजट बहुत अच्छा: जीतन राम मांझी

नई दिल्ली । केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि एमएसएमई के माध्यम से भारत की आर्थिक...

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले पंजाब डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

जालंधर । पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जालंधर दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'...

बिहार: दरभंगा में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि, हाई अलर्ट जारी

पटना । बिहार के दरभंगा जिले में बड़ी संख्या में कौवों की मौत के बाद एवियन इन्फ्लुएंजा (एच1एन1) की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है। इससे निवासियों में दहशत...

कर्नाटक: मैसूरु में एनसीबी का बड़ा एक्शन, ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

बेंगलुरु । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कर्नाटक के मैसूरु में एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट और एक गुप्त ड्रग निर्माण लैब का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने शुक्रवार...

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

दिल्ली महिला आयोग के ठप रहने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, तत्काल बहाली की मांग

नई दिल्ली । दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के लंबे समय से काम न करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका राजद सदस्य...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांछित सुनील यादव को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच ने एक खतरनाक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है।...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

admin

Read Previous

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

Read Next

टैरिफ समय सीमा से पहले अंतरिम भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए गहन वार्ता जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com