पाकिस्तान ने एक चुटकी सिंदूर की कीमत और ताकत को पहचान लिया : राशिद अल्वी

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बात की। इस दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने एक चुटकी सिंदूर की कीमत और ताकत को पहचान लिया है।

राशिद अल्वी ने कहा, “निश्चित तौर पर पूरा भारत अपनी फौज पर गर्व करता है। हम जानते हैं कि पिछले 75 साल के अंदर हमारी फौज ने ऐसे कमाल करके दिखाए हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। अगर पाकिस्तान इस इतिहास को पढ़ लेता और जान लेता कि 1965, 1971 और कारगिल में हमारी फौज ने किस तरीके से उसे मुंहतोड़ जवाब दिए थे, तो शायद वह हमारे देश के अंदर आतंक और दहशतगर्दी नहीं फैलाता। जो कुछ हुआ उसके बाद पाकिस्तान को सबक सिखाना बहुत जरूरी था।”

उन्होंने कहा, “भारत की फौज हमेशा से ताकतवर रही है। 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े किए गए। सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह लक्ष्य तय करे कि फौज को क्या करना है। वहीं, सेना की ताकत होती है कि वह उस लक्ष्य को हासिल करे। हमारी फौज की क्षमता और उसका शौर्य दुनिया में लोगों को यकीन करने पर मजबूर कर रहा है। पाकिस्तान से सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसलिए था कि हमारे देश में कोई दोबारा दहशतगर्दी न कर पाए। उन्हीं इलाकों को अटैक किया गया, जहां आतंकवादी पलते हैं। पाकिस्तान न एक चुटकी सिंदूर की कीमत और न ताकत जानता था। इस ऑपरेशन ने ताकत दिखा दी होगी और पता चल गया होगा कि भारत क्या कर सकता है।”

भारत सरकार के साथ खड़े होने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा, “हमने जो कुछ हासिल किया है, उसका क्रेडिट देश की सेना को जाता है।”

राफेल के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, “राफेल को यूपीए की सरकार भी खरीदना चाहती थी, मौजूदा सरकार ने उसे खरीदा है।”

आतंकियों को माकूल जवाब मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, “उन्होंने (पहलगाम में) हमारे 26 निर्दोष लोगों को मारा, तो उन्हें जवाब देना निश्चित रूप से जरूरी था। अगर उन्हें जवाब नहीं दिया जाता, तो आतंकवादियों के हौसले और बढ़ जाते।”

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

जम्मू समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट, तेज धमाकों की आवाजें; सीएम अब्दुल्ला की लोगों से घरों में रहने की अपील

Read Next

पाकिस्तान को नापाक हरकत का अंजाम भुगतना होगा : रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com