दिल्ली प्रदूषण पर सख्त एक्शन ले सरकार, हम समर्थन के लिए तैयार : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र का सोमवार को पहला दिन है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने संसद सत्र में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग दोहराई। उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण को गंभीरता से लेने और उसके निवारण के लिए युद्धस्तर पर काम करने की मांग की।

प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “संसद सत्र में एसआईआर, प्रदूषण जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। एसआईआर का मुद्दा काफी महत्वपूर्ण है। यह लोकतंत्र के लिए काफी अहम है। एसआईआर की प्रक्रिया में क्या चीजें हो रही हैं? चाहे चुनाव की स्थिति हो या एसआईआर, ये देश के लिए बहुत बड़े मुद्दे हैं। इन पर चर्चा करनी चाहिए न कि कोई ड्रामा।”

दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस नेता ने कहा कि राजधानी की हालत शर्मनाक है। हमें राजनीति को किनारे रखकर एडमिनिस्ट्रेटिव, पॉलिटिकल, सिविल सोसाइटी और ज्यूडिशियल को एक साथ लाकर सख्त एक्शन लेना चाहिए। यहां 22 लाख बच्चों के फेफड़ों को परमानेंट डैमेज है। बुजुर्ग लोग अस्थमा और सांस की दूसरी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। हॉस्पिटल भरे हुए हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। हम सरकार को सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग दोहराई। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “जिस तरह से इलेक्शन कमीशन के जरिए पूरी वोटर लिस्ट को एक खास नाम से बदला जा रहा है, उससे पूरे देश में परेशानी हो रही है। लोग सुसाइड कर रहे हैं और पूरा सिस्टम दबाव में है। अगर पार्लियामेंट इन मामलों पर चर्चा नहीं करेगी, तो कौन करेगा?”

–आईएएनएस

अलीनगर विधानसभा क्षेत्र को संवारने के कार्य जारी रहेंगे: मैथिली ठाकुर

पटना । बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के उस बयान...

अक्षय कुमार के काफिले की कार के एक्सीडेंट का मामला, हिरासत में मर्सिडीज चालक

मुंबई । मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार रात बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक सिक्योरिटी वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। अक्षय और उनकी पत्नी...

शिवसेना को बदलापुर में बड़ा झटका, उपशहर प्रमुख प्रवीण राऊत समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

बदलापुर । महाराष्ट्र के बदलापुर में शिवसेना (शिंदे गुट) को राजनीतिक रूप से बड़ा झटका लगा है। कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद में स्वीकृत नगरसेवक पद को लेकर नाराज चल रहे शिवसेना...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

बजट 2026 में सरकार का फोकस सुधारों पर रहने की उम्मीद

नई दिल्ली । बजट 2026-27 में सरकार का फोकस सुधारों पर रहने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई थी। एचएसबीसी की रिपोर्ट...

नेताजी के भतीजे को अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए नहीं बुलाया गया है

नयी दिल्ली ।चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के भतीजे चंदन कुमार बोस को अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए आयोग ने नहीं बुलाया है।...

बिटकॉइन घोटाला मामले में कोर्ट ने राज कुंद्रा को जारी किया समन

मुंबई । मुंबई की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने बिटकॉइन घोटाले में कारोबारी राज कुंद्रा को समन जारी किया है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट का संज्ञान...

‘यूक्रेन का ऊर्जा क्षेत्र है रूस का टारगेट,’ जेलेंस्की बोले- पुतिन कूटनीति के बजाय हमलों को प्राथमिकता दे रहे

कीव । रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का अंत नहीं हो रहा है। हालांकि, युद्ध पूरी तरह से रोकने के लिए अमेरिका की तरफ से भी कोशिशें की...

तेलंगाना सीएम के विदेश टूर पर भाजपा का तंज-नेतृत्व कोर्स से नहीं, शासन से आता है

हैदराबाद । तेलंगाना भाजपा ने सोमवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के अमेरिका जाकर क्रैश लीडरशिप कोर्स में शामिल होने के फैसले की आलोचना की और उनकी वित्तीय समझदारी पर...

रांची में आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

रांची । रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई दो आपराधिक गुटों के बीच अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

admin

Read Previous

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

Read Next

बेंजामिन नेतन्याहू की माफी में एक पेंच, उनके पूर्व वकील ने बताया क्या?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com