सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्रेंडशिप को लेकर सावधानी बरतें महिलाएं: रेणु भाटिया

चंडीगढ़ । हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने गुरुवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की जन सुनवाई की। इस दौरान ऑनलाइन फ्रेंडशिप और कैब में निजी जानकारी साझा करने से जुड़े मामले सामने आए।

जन सुनवाई में फरीदाबाद जिले से कुल 38 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से 3 नए मामले प्राप्त हुए। अब तक 25 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई, जबकि कुछ मामले लंबित हैं। प्राप्त मामलों में से 4–5 मामले आपसी सहमति के आधार पर समाप्त हो चुके हैं, जिनमें पारिवारिक समझौते, आपसी तलाक तथा राजीनामा शामिल हैं।

जन सुनवाई के दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, आपसी विवाद, पारिवारिक कलह जैसे विभिन्न मामलों को आयोग के समक्ष रखा। अध्यक्ष रेणु भाटिया ने प्रत्येक पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

चेयरपर्सन ने यह भी कहा कि आयोग महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग एवं परामर्श उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महिला संबंधित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से किया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि आयोग द्वारा प्रत्येक मामले की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके।

इस मौके पर डीसीपी मोनिका, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बताया कि सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम पर की गई ऑनलाइन मित्रता से जुड़े मामलों में यह पाया गया है कि कई बार व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र, पहचान और निजी विवरण छिपाकर संबंध स्थापित करते हैं, जिसके बाद ड्रिंक/पेय पदार्थ में कुछ मिलाने, जबरन संबंध बनाने या वीडियो रिकॉर्ड करने जैसी गंभीर स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। यह बढ़ता हुआ पैटर्न अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने महिलाओं और युवतियों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी नए संपर्क को लेकर सावधानी बरतें, अजनबियों पर बिना पूर्ण जानकारी के भरोसा न करें तथा लिव-इन या किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत संबंध में जाने से पहले आवश्यक सतर्कता अवश्य रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, शोषण या धोखे की आशंका होने पर तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचना दें। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने जानकारी दी कि गुरुग्राम में ट्रैफिक सिग्नल पर गुब्बारे बेचने वाली एक युवती द्वारा गाड़ी चालकों को अपना फोन नंबर देकर बाद में ब्लैकमेल करने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति फरीदाबाद में न हो, इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि शहर में इस प्रकार के मामलों पर विशेष सतर्कता रखते हुए कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

एक मामले की सुनवाई में यह सामने आया कि एक कैब ड्राइवर/ट्रैवल एजेंट ने परिचय बढ़ाकर विश्वास का दुरुपयोग किया। इस प्रकरण में मित्रता के नाम पर संबंध बनाए गए और बाद में मामले को फिजिकल असॉल्ट और हनी ट्रैपिंग का रूप देने का प्रयास किया गया। विभाग तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रहा है।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने जिले की सभी बेटियों और महिलाओं से अपील की है कि कैब में यात्रा करते समय अपनी निजी जानकारी, जैसे पारिवारिक स्थिति, वेतन या व्यक्तिगत समस्याएं साझा न करें, क्योंकि इसी से कई बार गलतफहमियां और अनचाहे हालात उत्पन्न होते हैं।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

admin

Read Previous

अलवर में ज्वैलर लूट कांड का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

Read Next

अवैध संपत्ति मामले में ईडी ने की राजकोट टाउन प्लानिंग ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com