आईएफएफआई में ‘ओस्लो : ए टेल ऑफ प्रॉमिस’ का टीजर देखकर भावुक हुए लोग

मुंबई । 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में ‘ओस्लो : ए टेल ऑफ प्रॉमिस’ फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे वहां मौजूद दर्शकों ने काफी सराहा। टीजर खत्म होते ही दर्शकों की आंखें नम हो गईं। अब यह टीजर आम दर्शकों के लिए भी जारी कर दिया गया है।

‘ओस्लो: ए टेल ऑफ प्रॉमिस’ एक नॉन-फिक्शन फिल्म है, जिसे जॉन अब्राहम ने खुद प्रस्तुत और प्रोड्यूस किया है। टीजर के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा, ”यह सिर्फ एक छोटी झलक है। मैं चाहता था कि दर्शक फिल्म की कहानी में मौजूद किरदारों के रिश्तों को महसूस करें और यह इच्छा मेरी पूरी हो गई। यह फिल्म हमें रुककर सोचने की, ध्यान से सुनने की, और किसी दूसरे जीव की नजर से दुनिया को समझने की सीख देती है।”

फिल्म की कहानी की असली ताकत एक साइबेरियन हस्की डॉग, ओस्लो, और प्रोटेक्टर इकोलॉजिकल फाउंडेशन की संस्थापक पूजा आर. भाले के बीच अनोखा रिश्ता है। फिल्म की निर्देशक ईशा पुंगालिया ने इस रिश्ते को बेहद संवेदनशील तरीके से पर्दे पर उतारा है।

फिल्म इस बात की खोज करती है कि जानवर सिर्फ साथी ही नहीं होते, बल्कि वे हमें संभालते हैं, हमें जमीन से जोड़े रखते हैं और कठिन समय में हमारा मजबूत सहारा भी बनते हैं।

निर्देशक ईशा पुंगालिया ने टीजर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, ”मुझे पहले से पता था कि इस कहानी में एक अलग ही ताकत है। लेकिन जब मैंने लोगों को इतनी गहराई से इस कहानी से जुड़ते देखा, तो मैं खुद भी भावुक हो उठी।”

ईशा ने कहा है कि जानवर हमें बार-बार याद दिलाते हैं कि हम इंसान कैसे बेहतर बन सकते हैं, और फिल्म का हर फ्रेम यही संदेश लेकर चलता है। मेरे लिए यह अनुभव सिर्फ एक फिल्म बनाने का नहीं, बल्कि एक ऐसे रिश्ते को समझने का था, जो इंसान और जानवर की सीमाओं से आगे चला जाता है।

फिल्म की केंद्रीय कहानी पूजा भाले और ओस्लो के रिश्ते से जुड़ी है। पूजा ने बताया कि जब ओस्लो उनसे मिला, तब वह कमजोर और डरा-सहमा था, जिसे अपने लिए एक सुरक्षित घर की तलाश थी। लेकिन, धीरे-धीरे वह उनके लिए एक शिक्षक बन गया। ओस्लो ने उन्हें सिखाया कि किस तरह स्वीकार करना है और किस पर पूरी तरह से भरोसा करना है।

–आईएएनएस

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स

नई दिल्ली । सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों...

बंगाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे : लॉकेट चटर्जी

कोलकाता । बंगाल में भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएसटी अधीक्षक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी मेरठ के एक अधीक्षक और उसके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत...

टीएमसी ही टीएमसी पर कर रही हमला, भाजपा पर आरोप बेबुनियाद : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जैसी राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों...

पंजाब में धमाकों के बाद विपक्ष का हमला, कहा-कानून-व्यवस्था संभालने में भगवंत मान नाकाम

जालंधर। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी नेता सीएम भगवंत मान पर हमलावर हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भगवंत मान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था...

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के दहेज हत्या मामले में आरोपी एक व्यक्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी है। इस राहत...

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए...

पुणे में बच्ची से रेप और हत्या मामले में राज ठाकरे ने की अपराधियों के लिए कड़ी और त्वरित सजा की मांग

मुंबई । पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने...

200 करोड़ ठगी केस: मकोका मामले में लीना पॉलोज की जमानत खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग में मिली राहत

नई दिल्ली । 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया...

जेबी माथेर का पिनाराई विजयन पर तंज, ‘फोटो लगाने से नहीं मिलती जीत, काम जरूरी’

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इस...

सबरीमाला फैसले वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- ‘आपको इन मुद्दों से इतनी चिंता क्यों?’

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला...

admin

Read Previous

सपा को कांग्रेस से शिकायत भी और चाहती है यूपी में साथ भी, जानें रविदास मेहरोत्रा ने ऐसा क्या कहा?

Read Next

यूपी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com