अमिताभ बच्चन को जीने की ताकत कौन देता है? सोशल मीडिया पर फैंस संग बात की शेयर

मुंबई । सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार शाम को मुंबई स्थित अपने आवास जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात की और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। फैंस ने भी एक्टर पर प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपने-अपने फोन निकालकर उनकी फोटो क्लिक करने लगे। इस प्यारी मुलाकात की झलकियों को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जनता से मुलाकात का फोटो शेयर कर लिखा, “मुस्कुराहटें जो मुझे जीने देती हैं और अस्तित्व में रहने और काम करने में मदद करती हैं।”

इस पर एक प्रशंसक ने कमेंट किया, “और आप ही हैं जिसकी वजह से हम जैसे लाखों लोग मुस्कुराते हैं सर, आपका जुनून हमें हमेशा ज़िंदा, प्रेरित और गौरवान्वित रखता है। ढेर सारा प्यार और सम्मान।”

एक अन्य ने लिखा, “आपके प्रशंसकों का प्यार और समर्थन सचमुच अविश्वसनीय है, सर। प्रेरणा देते रहिए।” एक ने लिखा, “आपके शब्द और आपका काम हमें हर दिन प्रेरित करते रहते हैं, सर।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, आपको देखकर एक अलग ही एहसास होता है। आप लोगों को जो प्यार देते हैं, वो अविश्वसनीय है सर। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि हम आपकी इतनी कद्र क्यों करते हैं।”

किसी भी अभिनेता के फैंस का प्यार ही उसे फर्श से अर्श तक ले जाता है और दर्शकों की बदौलत ही कोई एक्टर सुपरस्टार बन पाता है। इसलिए पिछले चार दशकों से अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने फैंस से मिलने आते हैं। इस परंपरा को ‘रविवार दर्शन’ भी कहा जाता है। फैंस शाम को तय समय पर अभिनेता से मिलने के लिए बाहर इक्ट्ठा होना शुरू कर देते हैं।

फिलहाल अभिनेता रियलिटी गेम शो “कौन बनेगा करोड़पति 17” को होस्ट कर रहे हैं। यहां वे अलग-अलग सिलेब्स के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। आने वाले एपिसोड में शो में अभिनेता-हास्य कलाकार सुदेश लहरी और कीकू शारदा दिखने वाले हैं। शो के कई प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं। एक प्रोमो में कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अपने बचपन की यादें शेयर की और बताया कि गरीबी की वजह से वे कभी भी स्कूल नहीं जा पाए थे।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए नियमों के बाद ‘व्हाट्सएप वेब’ यूजर्स को हर छह घंटों में करना होगा लॉगआउट

Read Next

इंडोनेशिया में आपदा प्रभावितों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मृतकों की संख्या 442 पहुंची

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com