झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में देवकी प्रजापति, शिबू यादव उर्फ पिंटू उर्फ छोटू, महानंद प्रजापति, दिनेश प्रजापति उर्फ दिनेश्वर, बडु गोप उर्फ सिकंदर गोप, गोपी जी उर्फ घनश्याम यादव, गणेश यादव और राजु प्रजापति शामिल हैं। सभी आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 6 जुलाई 2025 की शाम पिपराडीह गांव की संगीता देवी ने अपने पति दिनेश प्रजापति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि एक लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में कुम्हरडीहा गांव के सुभाष प्रजापति ने उनके पति का अपहरण कर लिया है।

मामले की जांच के दौरान 10 जुलाई को कुम्हरडीहा गांव स्थित एक कुएं से दिनेश प्रजापति का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को आक्रोशित भीड़ कुम्हरडीहा गांव पहुंची और आरोपी सुभाष प्रजापति के पिता महेश प्रजापति को घर से घसीटकर बाजार टांड़ तक ले गई। वहां भीड़ ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। यही नहीं, भीड़ ने सुभाष प्रजापति के घर में लूटपाट और आगजनी की तथा पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों को नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। टीम में कई थाना प्रभारी और सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या, पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खिलाड़ी के पिता ने इस घटना...

admin

Read Previous

विदेश मंत्रालय ने नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Read Next

सीजेआई गवई ने नेपाल के हालात का किया जिक्र, कहा-हमें अपने संविधान पर गर्व

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com