‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ : उत्तर दिल्ली में विशेष निरीक्षण अभियान, कचरा जलाने के कई मामले दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत उत्तर दिल्ली में शाम और रात के समय निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) द्वारा किया गया, जिससे नगर निगम कचरा और बायोमास के खुले में जलाने और फेंकने पर निगरानी रखी जा सके और वायु प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों की पहचान की जा सके।

अभियान 14 जनवरी को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जहांगीरपुरी, शालीमार बाग और वजीरपुर में सीएक्यूएम की फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ने चलाया। टीमों ने इलाके का विस्तृत निरीक्षण किया और सभी निरीक्षणों का जियो-टैग और समय-युक्त फोटो के माध्यम से रिकॉर्ड तैयार किया, जिसे आयोग को रिपोर्ट के रूप में सौंपा गया।

रिपोर्ट के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में कुल 65 उल्लंघन दर्ज किए गए। इसमें से 47 मामले बायोमास/कचरा जलाने के थे और 18 मामले कचरा फेंकने से जुड़े थे। बायोमास जलाना मुख्य रूप से सड़क किनारे, चाय की दुकानों, दुकानों के पास और खुले स्थानों पर रात में ही देखा गया। वहीं कचरा फेंकना और जमा होना बाजार, औद्योगिक क्षेत्रों, पार्क और सड़क किनारे के संवेदनशील स्थानों पर पाया गया।

सीएक्यूएम ने कहा कि इन मामलों से यह पता चलता है कि शाम और रात के समय सख्त निगरानी की जरूरत है, खासकर घनी आबादी वाले इलाकों और औद्योगिक क्षेत्रों में। आयोग ने जोर दिया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का सख्त पालन, कचरा उठाने और निपटान की व्यवस्था मजबूत करना और रात में बायोमास जलाने पर रोक आवश्यक है।

इसके साथ ही, स्थानीय निकायों और जिम्मेदार एजेंसियों, जिनमें दिल्ली नगर निगम और अन्य भूमि मालिक एजेंसियां शामिल हैं, उनको तुरंत कार्रवाई करने और अच्छे समन्वय के साथ उल्लंघनों की पुनरावृत्ति रोकने की सलाह दी गई है।

सीएक्यूएम ने कहा कि ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेंगे, ताकि स्थानीय प्रदूषण के स्रोतों की पहचान और उनका समाधान किया जा सके। आयोग सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर वायु प्रदूषण को कम करने और ग्रैप के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर काम कर रहा है।

–आईएएनएस

नरेंद्र मोदी आरएसएस से नहीं, भाजपा से प्रधानमंत्री, वह संघ के स्वयंसेवक जरूर हैं : मोहन भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम, वर्ली में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला 'नए क्षितिज' का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप...

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

एसआईआर को लेकर सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा...

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

यूएन प्रमुख ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए ‘गंभीर क्षण’ बताया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली संधि ‘न्यू स्टार्ट’ की अवधि...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र: चंद्रपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न

Read Next

तेजस्वी आत्ममंथन करें नहीं तो अगले चुनाव में राजद का यही होगा हाल: अरुण भारती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com