रांची : ईडी कार्यालय में मारपीट का विवाद गरमाया, भाजपा बोली- जांच एजेंसी की स्वतंत्रता पर हेमंत सरकार का अनैतिक हमला

रांची । रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में मनी लॉन्ड्रिंग के एक आरोपी संतोष कुमार के साथ कथित रूप से मारपीट और जानलेवा हमले की घटना पर उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। संतोष कुमार की ओर से एयरपोर्ट थाना में दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम भारी पुलिस बल के साथ एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची।

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर राजनीति गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे केंद्रीय जांच एजेंसी की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया।

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय को रांची पुलिस द्वारा घेरने की सूचना प्राप्त हो रही है। ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। आशंका है कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में इन अहम साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया जा सकता है।”

मरांडी ने आगे लिखा, ”झारखंड में पहले भी ईडी के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं तथा झामुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ईडी पर हमले की कोशिशें भी हो चुकी हैं। ऐसी घटनाएं जांच एजेंसियों के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कार्य में बाधा डालने का प्रयास हैं। हेमंत जी, कान खोलकर सुन लीजिए… झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे। आपको भ्रष्टाचार की सजा जरूर मिलेगी।”

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांग की है कि रांची स्थित ईडी कार्यालय पर केंद्रीय बलों की तैनाती कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी इसी तरह की आशंका जताते हुए कहा कि झारखंड सरकार पश्चिम बंगाल की तर्ज पर जांच एजेंसियों पर दबाव बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के बहाने ईडी कार्यालय को घेरा गया है, जिससे ईमानदार अधिकारियों को डराने और अहम साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कोशिश हो सकती है।

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 23 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपी क्लर्क संतोष कुमार ने एयरपोर्ट थाना में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि 12 जनवरी 2026 को उन्हें हिनू स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब 1.35 बजे जब वे ईडी के सहायक निदेशक (द्वितीय) प्रतीक के कक्ष में पहुंचे, तो वहां मौजूद अधिकारियों ने उन पर आरोप स्वीकार करने का दबाव बनाया।

संतोष कुमार का कहना है कि इनकार करने पर सहायक निदेशक प्रतीक और उनके सहायक शुभम ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।

संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अधिकारियों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि वे मर भी जाते हैं तो किसी को फर्क नहीं पड़ेगा।

इसी शिकायत के आधार पर एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद जांच के सिलसिले में पुलिस टीम ईडी कार्यालय पहुंची। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि वह प्राथमिकी के आधार पर कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच कर रही है और सभी पहलुओं की निष्पक्षता से पड़ताल की जाएगी।

–आईएएनएस

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

नीतीश कटारा हत्याकांड: विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से फरलो, जेल के बाहर मनेगी होली

नई दिल्ली । नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहे दोषी विकास यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें होली के त्योहार पर...

केरल सरकार ने अभिनेता दिलीप को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की

कोच्चि । केरल सरकार ने शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एर्नाकुलम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के उस हालिया फैसले को चुनौती दी, जिसमें 2017...

सुनील कुमार ने दी चुनौती, बोले- विधानमंडल परिसर में करा दूंगा शराब की डिलीवरी

पटना । बिहार में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के कई विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजद के विधान पार्षद सुनील...

admin

Read Previous

ईरान संकट: उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री जयशंकर से की बात, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा का मिला आश्वासन

Read Next

अमेरिका में पाकिस्तान-बांग्लादेश के लोगों को वीजा देने पर रोक का फैसला स्वागत योग्य: भारतीय अमेरिकी नेता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com