एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से ‘वोट जिहाद’ जैसे शब्द बोले जाते हैं, लेकिन असल में सत्ता में आने के लिए भाजपा धांधली करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है।

सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर का काम शुरू हुआ था। उसी समय हरियाणा में पाया गया था कि मतदाता सूची में एक विदेशी महिला भी शामिल थी। इसी तरीके से अन्य राज्यों से खबरें आईं।

इसी बीच, सपा प्रवक्ता ने जेएनयू में पिछले दिनों हुई नारेबाजी को गलत ठहराया। हालांकि, भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “गलत नारे नहीं लगाने चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी नेता के खिलाफ नारे लगे हैं तो वह राष्ट्र के खिलाफ हैं। राष्ट्र सभी के लिए सर्वोपरि रहा है और यह रहना भी चाहिए, लेकिन ऐसा न हो कि किसी एक व्यक्ति को राष्ट्र बनाकर पेश करने लगें।”

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पथराव की घटना पर एसटी हसन का बचाव करते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा, “सरकार एक वर्ग पर बर्बरता करने का काम कर रही है। यह सच है कि आधे से ज्यादा मामले अफवाहों पर उलझते हैं। अफवाहों के कारण ही पथराव जैसी वारदातें होती हैं। लेकिन सवाल यह है कि अफवाहों के जरिए एक ही वर्ग के लोगों को क्यों आक्रोशित किया जाता है?”

प्रवक्ता सुमैया राणा ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की जिम्मेदारी है, ताकि इस तरह की वारदातें न हों।

तुर्कमान गेट मामले में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम आने पर उन्होंने कहा, “सरकार अपनी नाकामियां सरकार पर डालना चाहती है। यह भाजपा का पुराना पैंतरा रहा है। सरकार किसी न किसी तरीके से विपक्ष को घेरने की कोशिश करेगी। लेकिन जांच ईमानदारी से होनी चाहिए। सारी चीजें निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए।”

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

कर्नाटक : बेलगावी शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 मजदूरों की मौत

Read Next

कांग्रेस को खत्म करने की जिम्मेदारी राहुल गांधी खुद उठाए हुए हैं : दिलीप जायसवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com