उकसाने पर भारत हमेशा मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार : राजनाथ

28 जून, २०२१

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत पड़ोसी देशों के साथ बातचीत के जरिए विवादों को सुलझाने में विश्वास रखता है, लेकिन उकसाने पर वह हमेशा मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहता है। लद्दाख के कारू मिल्रिटी स्टेशन में भारतीय सेना की 14 कोर के अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, जो कभी भी किसी भी तरह की आक्रामकता का सहारा नहीं लेता है, लेकिन साथ ही यह उकसाने पर करारा जवाब देने के लिए भी हमेशा तैयार रहता है।

उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ बातचीत के जरिए विवादों को सुलझाने के सरकार के रुख को दोहराया, लेकिन देश को आश्वासन दिया कि देश की रक्षा एवं सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

भारतीय सेना लंबे समय से दो मोचरें पर युद्ध के खतरे के बीच तैनात है। चीन के साथ विवादित सीमा और पाकिस्तान के साथ चले आ रहे पुराने विवादों के बीच युद्ध जैसी स्थिति कई बार उत्पन्न हो चुकी है। इस बीच भारतीय जांबाज हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सेना की तैयारियां भी भरपूर पर हैं।

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने एक ऐसी मजबूत सेना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के ²ष्टिकोण की पुष्टि करते हुए यह बात कही, जो हर स्थिति से निपटने में सक्षम हो।

रक्षा मंत्री ने 2020 में गलवान घाटी की घटना के दौरान राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

उन्होंने घटना के दौरान भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय साहस की सराहना की और कहा कि देश को अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।

उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के साथ-साथ 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उनके अमूल्य योगदान के लिए 14वीं कोर की सराहना भी की।

इस अवसर पर जनरल ऑफिसर-कमांडिंग-इन-चीफ, उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल वाई. के. जोशी और 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी. जी. के. मेनन के साथ अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम ने सभी दक्षिणी राज्यों से केंद्र के कदम का एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को अन्य दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से लोकसभा सीटों में 'आनुपातिक मॉडल' लागू करने के...

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ‘देश के लाडले भाई’ कहकर किया संबोधित

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका आभार जताया है और इस पहल को ऐतिहासिक बताया...

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कॉल किया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

महिला आरक्षण बिल को लेकर किसी विवाद की गुंजाइश नहीं: किरन रिजिजू

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने महिला आरक्षण बिल को लेकर साफ कहा कि यह मामला किसी भी तरह से राजनीति का मुद्दा नहीं बनना चाहिए बल्कि इसे...

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हिंसक प्रदर्शन, 25 उपद्रवी गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के सोपोर कस्बे में पुलिस ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिक्षक के...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद निक्की हेली बोलीं- तेहरान के साथ बातचीत समय की बर्बादी है

वाशिंगटन । भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका का ईरान के साथ बातचीत से पीछे हटना सही था। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ब्लॉकेड प्लान'...

बंगाल में मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठाने वाले को बर्दाश्त नहीं करेंगेः ओवैसी

रानीगंज । पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को रानीगंज में दरगाह गोशे बंगला पर पहुंचकर चादर चढ़ाई। इसके बाद मीडिया...

बीजद ने बदला नेतृत्व, सुलता देव को मिली डिप्टी लीडर व चीफ व्हिप की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर । बीजद ने राज्यसभा में अपने संसदीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। यह फेरबदल हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव और पार्टी के कई वरिष्ठ सांसदों के सेवानिवृत्त...

अशोक खरात पर ईडी का शिकंजा, नासिक समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी

मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नासिक के तथाकथित 'गॉडमैन' अशोक खरात के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को नासिक समेत लगभग 11 ठिकानों पर छापे मारे गए। इस...

पवन खेड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, असम सरकार ने तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब उनके खिलाफ असम सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। असम सरकार ने तेलंगाना हाई कोर्ट...

admin

Read Previous

जर्मनी में एचवाईएलओ ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत

Read Next

बिहार: पटना की सड़कों पर लगा पोस्टर, ‘अर्जुन’ बने तेजस्वी को अहंकार त्यागने की नसीहत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com