मुस्लिम महिलाओं और शिया धर्मगुरु ने वक्फ बिल का किया समर्थन

नई दिल्ली । वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर विचार-विमर्श करने के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक लगातार जारी है। जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में जेपीसी ने सोमवार को मुस्लिम महिलाओं, शिया धर्मगुरु और अन्य मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों से उनके सुझाव लिए। वहीं, नाराज विपक्षी सांसदों ने तय किया है कि मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर वे जगदंबिका पाल की शिकायत करेंगे।

सोमवार की बैठक में विधेयक पर सुझाव देने के लिए पहली बार मुस्लिम महिला संगठन के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। डॉ. शालिनी अली के नेतृत्व में मुस्लिम महिला बौद्धिक समूह की प्रतिनिधियों ने वक्फ बोर्ड की वर्तमान व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पेश संशोधनों का जोरदार समर्थन किया।

मुस्लिम महिलाओं ने इस बात पर जोर दिया कि वक्फ बोर्ड से यह पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने जनकल्याण के लिए खासतौर से अनाथों, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और विधवा पुनर्विवाह की इच्छा रखने वाली महिलाओं की मदद के लिए क्या-क्या किया है।

उलमा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कोकब मुजतबा ने 1954 से ही वक्फ संपत्तियों की लूट जारी रहने का आरोप लगाते हुए मांग की कि सरकार को वक्फ संपत्तियों को बर्बाद करने वाले और लूटने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवानी चाहिए।

उन्होंने वक्फ बोर्ड में बड़े पैमाने पर जारी गड़बड़ियों की बात कहते हुए सरकार से जल्द से जल्द वक्फ संशोधन विधेयक को पारित करने की भी मांग की। शिया मुस्लिम धर्मगुरु ने इसके साथ ही यह भी कहा कि पूरे देश में अभी सिर्फ दो ही राज्यों में शिया वक्फ बोर्ड है। इन दो राज्यों के शिया वक्फ बोर्ड को खत्म करके पूरे भारत के लिए एक ही शिया वक्फ परिषद या शिया वक्फ बोर्ड बना दिया जाए ताकि किसी भी राज्य में किसी भी शिया को परेशानी न हो।

विश्व शांति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैज अहमद फैज ने मोटे तौर पर संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए बिल में कलेक्टर को दी गई शक्तियों पर ऐतराज जताया। उन्होंने प्रस्तावित संशोधन विधेयक में महिलाओं और गैर मुस्लिमों को शामिल करने के विपक्षी दलों के ऐतराज को भी गलत करार दे दिया।

हालांकि, जमात-ए-इस्लाम-ए-हिंद-दिल्ली ने वक्फ को मुस्लिम आस्था का विषय बताते हुए बिल का कड़ा विरोध किया।

विपक्षी दलों ने एक बार फिर से जेपीसी चेयरमैन जगदंबिका पाल के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जगदंबिका पाल पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर चेयरमैन की मनमानी जारी रही, एकपक्षीय फैसला हुआ और उन्हें अपनी बात रखने का उचित मौका नहीं दिया गया तो वे जेपीसी से ही अपना नाम वापस ले लेंगे।

विपक्षी सांसदों ने अपने पत्र में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात का समय भी मांगा था। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों के पत्र का संज्ञान लेते हुए उन्हें मंगलवार को मुलाकात का समय दे दिया है। मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग विपक्षी सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं।

जेपीसी की बैठक मंगलवार को भी जारी रहेगी। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद और अन्वेषक के अलावा दाऊदी-वोहरा समाज सहित मुस्लिम समाज से जुड़े अन्य कई संगठनों के प्रतिनिधि मंगलवार को जेपीसी की बैठक में वक्फ संशोधन कानून को लेकर अपनी-अपनी बात रखेंगे।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

कनाडा में मंदिरों पर हमलों के खिलाफ कनाडाई हिंदुओं ने निकाली विशाल रैली

Read Next

पूरे कानून को रद्द करने की जरूरत नहीं; सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा अधिनियम की वैधता बरकरार रखी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com