गोवा के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल को सांकेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उत्तरी गोवा के उनके विधानसभा क्षेत्र सांकेलिम से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में राजनीतिक बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की गई, जिसके बाद सोमवार देर रात पत्रकारों से बात करते हुए सावंत ने यह भी कहा कि तीन महीने के भीतर गोवा में खनन गतिविधि फिर से शुरू हो जाएगी।

सावंत ने केजरीवाल का संदर्भ तब दिया, जब पत्रकारों ने उनसे गोवा माइनिंग पीपुल्स फ्रंट के प्रमुख पुति गांवकर द्वारा की गई एक घोषणा के बारे में पूछा कि वह गोवा में खनन को फिर से शुरू करने में सावंत की विफलता के कारण उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

सावंत ने कहा, “यह अच्छी बात है। मैं सुझाव दूंगा कि उन्हें (पुती गांवकर) मेरे निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए। मैं इसका स्वागत करता हूं। उन्हें सांकेलिम से चुनाव लड़ना चाहिए। केजरीवाल को भी चुनाव लड़ना चाहिए।”

संयोग से, केजरीवाल 2022 के चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गोवा पहुंचे हैं। सांकेलिम विधानसभा क्षेत्र राज्य के खनन क्षेत्र के बीचोबीच स्थित है।

खनन के मुद्दे पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि उनकी सरकार गोवा में खनन उद्योग को फिर से शुरू करने के लिए गंभीर है।

सावंत ने कहा, “हमने एक खनन निगम का गठन किया है। हम इसके बारे में बहुत गंभीर हैं .. मैं फिर से आश्वासन दे रहा हूं कि तीन महीने के भीतर खनन गतिविधि पूरी तरह से फिर से शुरू हो जाएगी। मैं खनन शुरू करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहा हूं।”

केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त न्यायिक आयोग द्वारा 35,000 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा करने के बाद, गोवा में खनन गतिविधि पर पहली बार 2012 में शीर्ष अदालत ने प्रतिबंध लगा दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में खनन को फिर से शुरू करने की अनुमति दी, हालांकि, 2018 में शीर्ष अदालत ने गोवा सरकार की लीज नवीनीकरण प्रक्रियाओं में अनियमितताओं की ओर इशारा करते हुए इसे फिर से प्रतिबंधित कर दिया था।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

कनाडा के एक आवासीय स्कूल के पास अचिह्न्ति कब्रें मिलीं

Read Next

ओलंपिक (बैडमिंटन) : लगातार 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं सिंधु

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com