बसपा ने जारी की 54 प्रत्याशियों की सूची, योगी के खिलाफ शमसुद्दीन को उतारा मैदान में

लखनऊ, 5 फरवरी (आईएएनएस)| यूपी विधानसभा के चुनावी समर में उतरी बसपा ने शनिवार को 54 प्रत्याशियों के नाम वाली एक सूची जारी की। बसपा ने गोरखपुर सदर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है।

छठवें चरण की इस लिस्ट में अवध और पूर्वांचल के 54 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इस सूची में 11 दलित, 6 मुस्लिम, 17 सवर्ण और 20 ओबीसी लोगों को मौका दिया है। इसमें अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले की विधानसभा सीटों से लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है।

बहुजन समाज पार्टी ने कुशीनगर के फाजिलनगर में संतोष तिवारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती देंगे। बहुजन समाज पार्टी के लखनऊ में केन्द्रीय कैम्प कार्यालय से जारी इस सूची में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले के विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम हैं।

बसपा ने अम्बेडकरनगर,सिद्धार्थनगर तथा बलरामपुर के कई प्रत्याशी बदले भी हैं। इसके साथ ही सथ बस्ती, संतकबीरगर, महाराजगंज गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया की सभी सीट के प्रत्याशियों का नाम भी घोषित किया है।

मेंहदावल से मोहम्मद ताबिश खां, खलीलाबाद आफताब आलम, फाजिलनगर से संतोष तिवारी, कुशीनगर से मुकेश्वर, हाटा से शिवांग सिंह सैंथवार, रामकोला से विजय कुमार, रुद्रपुर से मनीष पांडेय, देवरिया से राम शरण सिंह सैंथवार, पथरदेवा से परवेज आलम, रामपुर कारखाना से पुष्पा शाही, भाटपार रानी से अजय कुशवाहा, सलेमपुर से राजेश भारती, बरहज से विनय लाल, बेल्थरा से प्रवीण प्रकाश, रसड़ा से उमाशंकर सिंह, सिकंदरपुर से संजीव कुमार वर्मा,फेफना से कमल देव सिंह यादव, बलिया से शिवदास, बांसडीह से मालती राजभर ,बैरिया से अंगद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

‘हिजाब पहने मुस्लिम छात्राओं को प्रवेश देने से इनकार करने वाले प्रिंसिपल को हटाने की मांग’

Read Next

भारतीय खाद्य निगम के बोर्ड के गठन में नियमों का पालन नहीं करने पर संसदीय समिति ने जताई नाराजगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com