दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाला: अमानतुल्लाह खान समेत 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्ली । दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक अहम मामले में राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान पर आपराधिक षड्यंत्र रचने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(डी) और 13(2) के तहत आरोप तय किए हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अगस्त 2022 में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां करने, पदों का दुरुपयोग करने और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था।

सीबीआई के अनुसार, अमनतुल्लाह खान और अन्य आरोपियों ने वक्फ बोर्ड की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती और कुछ विशेष व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया। जांच एजेंसी ने इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया है, जिसमें सरकारी पद का दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ कमाने की मंशा स्पष्ट रूप से सामने आई है।

आरोपपत्र के अनुसार, अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए 2016 से 2021 के बीच अपने पद का दुरुपयोग कर कई अवैध नियुक्तियां कीं। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि इन नियुक्तियों के लिए न तो कोई विज्ञापन जारी किया गया और न ही तय पात्रता मानकों का पालन किया गया।

यह मामला पहली बार 2016 में सामने आया था और तब से इसकी जांच चल रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि अमानतुल्लाह ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर नियमों को दरकिनार किया और अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाया। अब जब सभी आरोपितों के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं, तो इस मामले की नियमित सुनवाई जल्द शुरू होगी।

आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

पीएम उज्ज्वला योजना से 10.33 करोड़ महिलाओं का जीवन हुआ आसान, स्वच्छ ईंधन को मिला बढ़ावा : हरदीप पुरी

Read Next

कांग्रेस के पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल का ऐलान, अगले दो-चार दिनों में भाजपा करेंगे ज्वाइन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com