भारत के खिलाफ अमेरिका का टैरिफ, विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा को घेरा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने की बात को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज कुशवाहा मौर्य समेत कई और नेताओं ने अपनी प्रतिकिया जाहिर की है।

नीरज कुशवाहा मौर्य ने कहा कि अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाया गया टैरिफ दिखाता है कि जिस दोस्ती का भाजपा के लोग और पीएम बखान करते थे, वो कहीं नजर नहीं आ रहा। उल्टा हमारा पुराना दोस्त रूस दबाव में है और हमसे कह रहा है कि हम उनसे तेल न खरीदें। मेरा मानना है कि भाजपा सरकार और उसके नेता भ्रमित हैं। उन्हें इस भ्रम को दूर करना होगा, जनता के सामने हकीकत पेश करनी होगी और ऐसे फैसले लेने होंगे जिनसे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि उच्च सदन में एकतरफा बयानबाजी की परंपरा नहीं रही है। स्पष्टीकरण हमेशा चर्चा का हिस्सा रहा है। ऐसे बयान का क्या करें, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जो बताने की कोशिश कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा जानकारी इसके बारे में मीडिया को है?

मनोज झा ने आगे कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया टैरिफ महत्वपूर्ण विषय है और इस पर सदन में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो लंबे समय से कह रहे थे, उन्होंने वो कर दिखाया। भारत को लेकर उनकी जो नराजगी थी, वो बीते दिनों से देखने को मिल रही थी। जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर को अपने घर पर बुलाया, वो तस्वीरें पूरी दुनिया ने देखा है। ऐसे में आप उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं। अभी तो यह शुरुआत है, आगे-आगे देखिए होता है क्या?

सपा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल खुद भ्रम में नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ की समीक्षा कर रहे हैं। आम जनता चिंतित है कि मंहगाई इससे कितनी और बढ़ेगी। मेरा मानना है कि भाजपा सरकार को बयानबाजी छोड़कर बड़े और कड़े फैसले लेने चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “पिछले 2 दिनों से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहे हैं। टैरिफ लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद राष्ट्रपति ट्रंप और पाकिस्तानी सरकार के बीच हुई बातचीत है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ एक समझौता करेगा, जिससे भारत भविष्य में पाकिस्तान से तेल खरीदेगा। यह भारत और अमेरिका के रिश्तों में एक नई गिरावट को उजागर करता है।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

उमर और राहुल गांधी पाकिस्तान के सोशल मीडिया स्टार न बनें : तरुण चुघ

Read Next

गुलाम नबी बोले, अब ट्रंप का अध्याय बंद, पीएम मोदी ने कर दिया स्पष्ट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com